लाइव न्यूज़ :

यूपी में तबलीगी जमात के 1499 लोग हुए चिन्हित, 138 लोग पाये गये कोरोना वायरस संक्रमित

By भाषा | Updated: April 5, 2020 19:04 IST

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ जगहों से असहयोग की शिकायतें आयी हैं , हम उनका सहयोग लेने का पूरा प्रयास कर रहे हैं । अवस्थी ने कहा कि तब्लीगी जमात के 138 लोग कोविड-19 संक्रमित मिले हैं ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबलीगी जमात के 1499 लोगों को चिन्हित किया गया है जो किसी ना किसी रूप में जमात में शामिल हुए थे । तब्लीगी जमात के 138 लोग कोराना वायरस संक्रमित पाये गये । अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवददाताओं से कहा, ''तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ कार्रवाई में काफी अच्छी प्रगति हुई है । उसी कडी में अब तक जो सूचना जो आयी है, उसके तहत 1499 लोगों को चिन्हित किया गया है,जो किसी रूप में जमात में शामिल हुए थे ।''

उन्होंने बताया कि उनमें 301 मेरठ के, 281 बरेली के, 67 कानपुर के, 232 वाराणसी के, 108 लखनऊ के, 147 आगरा के, 56 प्रयागराज के, 213 गोरखपुर के, 24 लखनऊ कमिश्नरी के और 70 गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरी के हैं । अवस्थी ने कहा कि तब्लीगी जमात के 138 लोग कोविड-19 संक्रमित मिले हैं । संख्या बढी है, जो चिन्ता का विषय है । उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जहां भी रह रहे हैं चाहे धर्म स्थल या घर में, वहां व्यापक रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अब तक जो 138 मामले पाये गये, उनकी मेडिकल व्यवस्था मजबूत रखी जा रही है तथा प्रशासन उनकी मानिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों से असहयोग की शिकायतें आयी हैं , हम उनका सहयोग लेने का पूरा प्रयास कर रहे हैं ।

उन्होंने अपील की कि जहां भी इस तरह के लोग कहीं रह गये हैं, वो अपने खुद के स्वास्थ्य, साथियों और सबके स्वास्थ्य के लिए सामने आयें ताकि तुरंत जांच कर और पृथक वास में भेजकरके आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग