लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोविड-19 के 1431 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:39 IST

Open in App

मुंबई, 23 मई मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1431 नए मामले सामने आए जबकि इस महामारी से 49 और मरीजों की जान चली गई। बृह्न्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि 23314 नमूनों की जांच से संक्रमण के यह नए मामले सामने आए हैं।

बीएमसी ने एक बयान में कहा कि नए मामलों के साथ ही मुंबई में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 697810 हो गई है जबकि महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4623 हो गया है।

नगर निकाय ने कहा कि आज 1470 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और इसके साथ ही महानगर में इस महामारी से संक्रमित कुल 652686 लोग ठीक हो चुके हैं।

देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इस महानगर में अब तक (रविवार तक) कुल 6072000 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बयान के मुताबिक मुंबई में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि 16 से 22 मई की अवधि के दौरान मामलों की कुल वृद्धि दर 0.22 प्रतिशत रही। इसमें कहा गया कि मुंबई में संक्रमण के मामलों के दोगुना होने की दर अब 331 दिनों की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है