लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना से 14 और लोगों की हुई मौत, रिकॉर्ड मामले आए सामने

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:45 IST

राजस्थान में रविवार को रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में कोविड-19 के 14 और मरीजों कीमौत हुई। उनमें बीकानेर-जयपुर के तीन-तीन, अजमेर-भीलवाडा-सीकर-उदयपुर के दो-दो मरीज थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 876 हो गई है। रिकार्ड 1317 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 61296 हो गयी।

जयपुरः राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 14 और मौत हुईं जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 876 हो गई है। इसके साथ ही रिकार्ड 1317 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 61296 हो गयी जिनमें से 13816 रोगी उपचाराधीन हैं। 

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में कोविड-19 के 14 और मरीजों कीमौत हुई। उनमें बीकानेर-जयपुर के तीन-तीन, अजमेर-भीलवाडा-सीकर-उदयपुर के दो-दो मरीज थे। अब राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 876 हो गई है।

 केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 232 हो गयी है जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 65, अजमेर में 59, बीकानेर में 57, कोटा में 53,नागौर-पाली में 37—37, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

रविवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में सामने आये 1317 नये मामलों में जयपुर के 164, जोधपुर के 135, अलवर के 110, कोटा के 79, अजमेर के 74, बीकानेर के 73, भरतपुर-उदयपुर के 66-66, बाडमेर-सीकर के 61-61, भीलवाड़ा के 51, चित्तौड़गढ के 50, पाली के 45, बारां के 35, टोंक के 34, नागौर के 33, झालावाड़ के 32, झुंझुनूं के 26, सवाईमाधोपुर के 25, बूंदी के 18, प्रतापगढ़ के 17, करौली के 12, गंगानगर-सिरोही के 10-10, राजसमंद-डूंगरपुर के सात-सात, हनुमानगढ़ के पांच, जैसलमेर के चार, बांसवाड़ा के तीन, चूरू-जालौर के दो दो नये मरीज हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं