महाराष्ट्र और बिहार समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बदले गए राज्यपाल-उपराज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Published: February 12, 2023 09:59 AM2023-02-12T09:59:48+5:302023-02-12T10:13:15+5:30

देशभर में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़ा फेरबदल करते हुए नए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

13 states governers and lt governers including Maharashtra and Bihar changed, see full list | महाराष्ट्र और बिहार समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बदले गए राज्यपाल-उपराज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।बिहार से फागू चौहान की विदाई, अब इन्हें मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा 12 और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में भी राष्ट्रपति की ओर से नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई है। कुल मिलाकर देश भर के 13 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल बदले गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को भी रविवार को स्वीकार कर लिया। अब तक झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार में भी नए राज्यपाल को नियुक्त किया गया है। देखें पूरी लिस्ट

1. अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अब नियुक्त किया है। इससे पहले तक बीडी मिश्रा राज्यपाल थे।

2. सिक्किम: सिक्किम में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को  राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया है।

3. झारखंड: यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को राज्यपाल बनाया है।

4. हिमाचल प्रदेश: इस राज्य में राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ला को नियुक्त किया गया है।

5. असम: असम का राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को बनाया गया है।

6. आंध्र प्रदेश: राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को यहां राज्यपाल के रूप में  नियुक्त किया गया है।

7. छत्तीसगढ़: बिस्वा भूषण हरिचंदन को इस राज्य का नया राज्यपाल बनाया गया है।

8. मणिपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनुसुईया उइके को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

9. नागालैंड: एल. गणेशन को अब नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

10. मेघालय: बिहार के राज्यपाल रहे फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

11. बिहार: इस राज्य में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गोवा से आने वाले आर्लेकर इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

12. महाराष्ट्र: भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे की मंजूरी के बाद रमेश बैस को राज्यपाल बनाया गया है।

13. लद्दाख: अब तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे बीडी मिश्रा, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) को अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Web Title: 13 states governers and lt governers including Maharashtra and Bihar changed, see full list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे