लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत, 699 नये संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:24 IST

Open in App

लखनऊ, 10 जनवरी उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौतों के बाद अब तक मरने वाले संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 8,495 हो गई है जबकि 699 नये संक्रमितों के मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या 5,93,171 पहुंच गई है।

रविवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर 699 नये संक्रमित मिले जबकि 769 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा गया। अब तक 5,73,542 कोरोना संक्रमित स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्‍य में इस समय 11,134 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। शनिवार को कुल 1.38 लाख से ज्‍यादा नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 2.53 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर लखनऊ में दो, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद मुज़फ़्फरनगर, खीरी, महराजगंज, फतेहपुर और बांदा आदि जिलों में एक-एक संक्रमितों की मौत हुई है और इसी अवधि में लखनऊ में सर्वाधिक 165, मेरठ में 49 और वाराणसी में 30 संक्रमित पाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा