लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1222 नए मामले सामने आये, नौ और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 20:35 IST

Open in App

भोपाल, 11 दिसंबर मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1222 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,21,115 तक पहुंच गयी। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,382 हो गयी है।

उन्होंने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, और भोपाल, सागर, खंडवा, छतरपुर, एवं टीकमगढ़ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 803 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 538 उज्जैन में 100, सागर में 145, जबलपुर में 228 एवं ग्वालियर में 186 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 412 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 258, ग्वालियर में 49 और जबलपुर में 52 नये मामले आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,21,115 संक्रमितों में से अब तक 2,04,641 लोग स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,092 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1,347 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन