लाइव न्यूज़ :

पुणे जिले में रासायनिक संयंत्र में आग लगने से 12 कर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:33 IST

Open in App

पुणे, सात जून पुणे जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम 12 कर्मचारियों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग लापता हो गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी जिसमें क्लोरीन डायऑक्साइड का उत्पादन होता है। यह संयंत्र पुणे शहर के पास मुलशी तहसील के पीरागुंट इलाके में स्थित है।

पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने कहा, "कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, आग शाम में करीब चार बजे लगी और उसके बाद उनके कम से कम 17 कर्मचारी लापता हैं। हमने अब तक 12 शव बरामद किए हैं जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं और अन्य कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।"

उन्होंने कहा कि संयंत्र में लगी आग पर काबू के लिए छह से सात दमकल वाहन भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया है तथा लापता कर्मियों की तलाश की जा रही है।

आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर पोटफोडे ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों के अनुसार परिसर में प्लास्टिक सामग्री की पैकिंग किए जाने के क्रम में आग लगी।

उन्होंने कहा कि पैकेजिंग हिस्से में कुछ चिंगारी के कारण आग लगी और चारों ओर प्लास्टिक होने के कारण यह तेजी से फैल गयी।

पुणे जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने कहा कि संयंत्र में जल शोधन के लिए क्लोरीन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत