लाइव न्यूज़ :

पिछले साल सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान 12 लोगों की मौत: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: April 1, 2018 11:17 IST

डीजेबी ने सेप्टिक मैनेजमेंट रेगुलेशन, 2018 तैयार किया है जिसमें सेप्टिक टैंकों की मशीन से सफाई सुनश्चित की गयी है। दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे सदनके पटल पर रखा जाएगा और फिर इसे लागू किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: दिल्ली सरकार ने विधानसभा में बताया कि पिछले साल सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान शहर में12 लोगों की मौत हो गयी जबकि इस साल अब तक ऐसी किसी घटना की खबर नहीं है। शहरी विकास मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पिछले सप्ताह एक लिखित जवाब में बताया कि2017-18 में सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान पांच घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गयी। कोई भी पीड़ित नगर निगम या सरकार के किसी अन्य नगर निकाय से संबद्ध नहीं था।

उन्होंने कहा कि धारा29 (3) मैला ढोने वालों के रूप में रोजगार का निषेध और उनके पुनर्वास अधिनियम2013 के तहत, हाथ से मैला ढोने वालों का सर्वेक्षण करने के लिए जिला स्तर पर सतर्कता समितियां बनाई गई हैं।

इसके अलावा, दिल्ली जल बोर्ड( डीजेबी) इस संबंध में एक मानक परिचालन प्रक्रिया तैयार कर रहा है। शहरी विकास विभाग ने11 जिलों में राज्य स्तरीय निगरानी समिति और सर्तकता समितियों के गठन के लिए अधिसूचनाएं जारी की हैं।

डीजेबी ने सेप्टिक मैनेजमेंट रेगुलेशन, 2018 तैयार किया है जिसमें सेप्टिक टैंकों की मशीन से सफाई सुनश्चित की गयी है। दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे सदनके पटल पर रखा जाएगा और फिर इसे लागू किया जाएगा।

अपने जवाब में उन्होंने जोर देकर कहा कि लोक निर्माण विभाग( पीडब्ल्यूडी), नयी दिल्ली नगर निगम और तीनों नगर निगम सेप्टिक टैंकों की सफाईमशीनों से करेंगे। जवाब के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तहत नालियों की सफाई मशीनों से की जा रही है। इससे पीडब्ल्यूडी नाले की सफाई के दौरान आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करता है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां