लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 12 और लोगों की मौत, संक्रमण के मामलों की संख्या हुई 130848

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:28 IST

बिहार में कोरोना संक्रमित जिन 674 लोगों की अब तक मौत हुई है, उनमें से पटना में 154, भागलपुर में 47, गया में 42 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में दो तथा समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,998 नए मामले सामने आए हैं। इस रोग से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,848 हो गई है। 

पटनाबिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मौत हो जाने से राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 674 हो गई तथा महामारी के 1,998 नए मामले सामने आने से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,848 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में दो तथा समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ ही प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 674 हो गई।

बिहार में कोरोना संक्रमित जिन 674 लोगों की अब तक मौत हुई है, उनमें से पटना में 154, भागलपुर में 47, गया में 42, रोहतास में 31, मुंगेर एवं नालंदा में 28—28, मुजफ्फरपुर में 26, भोजपुर एवं वैशाली में 24—24, पूर्वी चंपारण में 23, समस्तीपुर एवं सारण में 22—22, दरभंगा में 19, बेगूसराय में 18, पश्चिम चंपारण एवं सिवान में 15—15, नवादा में 13, अररिया में 10, कैमूर में 9, कटिहार, खगड़िया एवं सीतामढ़ी में 8—8, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, मधेपुरा एवं सुपौल में 7—7, जमुई, किशनगंज एवं मधुबनी में 6—6, अरवल, बांका एवं पूर्णिया में 5—5, लखीसराय एवं में 4—4, शेखपुरा में 3, गोपालगंज एवं सहरसा में 2—2 तथा शिवहर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बिहार में बृहस्पतिवार अपराह्न 4 बजे से शुक्रवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,998 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,848 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे