लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले आए, कुल मामले 1,08,14,304 हुए

By भाषा | Updated: February 6, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए, जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,590 है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।

सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आँकड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए। देश में 24 घंटे की अवधि में इस बीमारी के कारण 95 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई।

देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, शुक्रवार को 7,40,794 नमूनों की जांच होने के साथ ही देश में पांच फरवरी तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत