लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 110 नए कोरोना मरीज, मरकज के कार्यक्रम से जुड़े थे सभी संक्रमित, राज्य में अब तक 234 मामले

By स्वाति सिंह | Updated: April 1, 2020 19:12 IST

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों का लगातार कोरोना से संक्रमित पाए जाना जारी है। तमिलनाडु में कोरोना के मरीजों की संख्या 234 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे तबलीगी जमात के मरकज से लौटे 110 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु में कोरोना के मरीजों की संख्या 234 हो गई है।

तमिलनाडु में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे 110 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।  इसके साथ ही तमिलनाडु में कोरोना के मरीजों की संख्या 234 हो गई है। इससे पहले मरकज से लौटे 93 लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का मामला सामने आया था। 

तमिलनाडु स्वास्थ्य सचिव नीला राजेश ने कहा, 'मैं हर उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहती हूं जो दिल्ली सम्मेलन (मार्काज़) से लौटने के बाद हमारी अपील पर स्वेच्छा से आगे आया और वे हमारे उपचार सुविधाओं में आ गए।' उन्होंने बताया कि 1103 सदस्य खुद से आगे आए थे जिनमें 658 का परीक्षण किया गया है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा था कि तमिलनाडु से हाल ही में एक आयोजन में भाग लेने दिल्ली गए लोगों में से भी कुछ लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से करीब 1,500 लोगों का समूह दिल्ली गया था।  ‘तबलीगी जमात’ ने हाल ही में दिल्ली में एक आयोजन किया था। इन पांचों के अलावा दिल्ली के आयोजन में शामिल होने वाले इरोड के 14 लोगों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन पांच लोगों में से तीन विल्लुपुरम और दो मदुरै के हैं, सभी अपने-अपने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘करीब 1,500 लोगों का बड़ा समूह दिल्ली गया था और उस समूह में से कई लोग संक्रमित हैं। उनमें से 981 लोग लौट आए हैं और हम उन सभी की जांच कर रहे हैं, संख्या में वृद्धि का यही कारण है।’’ अन्य दो लोगों में पोझीचालुर का 43 वर्षीय व्यक्ति है जो तिरुवनंतपुरम गया था और दूसरा व्यक्ति तिरुवन्नामलाई निवासी 28 वर्षीय युवक है। दोनों क्रमश: चेन्नई और तिरुवन्नामलाई के अस्पतालों में भर्ती हैं और ऐसे लोगों के संपर्क में आए थे जिनके संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी है। सरकार ने कहा, ‘‘सभी मरीजों की हालत स्थिर है और वे अस्पताल में पृथक हैं।’’ इस बीच, 31 मार्च, 2020 को जिन डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को सेवानिवृत्त होना था, मुख्यमंत्री ने उन सभी को संविदा के तहत दो महीने का सेवा विस्तार दिया है। सरकार ने बताया कि सक्रिय निगरानी के तहत 2,000 कर्मचारियों ने 12 जिलों में 1,08,677 घरों में जाकर 3,96,147 लोगों की बुखार और अन्य लक्षणों के लिए जांच की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा