लाइव न्यूज़ :

आज का इतिहासः मुंबई में धमाका, 15 साल पूरे,  187 की मौत, 700 घायल, जानिए 11 जुलाई को क्या-क्या हुआ

By भाषा | Updated: July 11, 2021 07:10 IST

11 जुलाई 2006 का दिन था। रोज की तरह मुंबई की लोकल रेलगाड़ियां लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जल्दी में दौड़ रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देधमाकों में 187 लोग मारे गए और करीब 700 लोग घायल हो गए।विश्व की जनसंख्या ने पांच अरब का आंकड़ा पार किया।सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

नई दिल्लीः पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनिया भर में एक नासूर बनकर उभरा है। 11 जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस समय के साथ साथ बढ़ती चली गई।

वह 11 जुलाई 2006 का दिन था। रोज की तरह मुंबई की लोकल रेलगाड़ियां लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जल्दी में दौड़ रही थीं। अचानक इन रेलगाड़ियों में से कुछ में एक के बाद एक कई बम धमाके हुए और घर जाने के लिए अपने अपने कार्यालयों से निकले लोगों में से बहुत से लोग जाने किस दुनिया में चले गए।

इन धमाकों में 187 लोग मारे गए और करीब 700 लोग घायल हो गए। इस दिन की अन्य बड़ी घटनाओं की बात करें तो 11 जुलाई 1989 से इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई क्योंकि इसी दिन विश्व की जनसंख्या ने पांच अरब का आंकड़ा पार किया।

देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।

1930 : ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।

1948 : येरूशलम पर पहला हवाई हमला।

1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।

1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।

1979 - अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।

1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।

1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।

2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2006 : मुंम्बई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।

2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी