लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,759 नए मामले, 31 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:01 IST

Open in App

अमरावती, 22 अप्रैल आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,759 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,97,462 तक पहुंच गई। गत 10 सितंबर के बाद एक दिन में यह सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 31 मरीजों ने दम तोड़ दिया जबकि 3,992 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

इसके मुताबिक, आंध्र में अब तक 9,22,977 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 66,944 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रदेश में अब तक 7,541 मरीज इस घातक वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं।

इस बीच, राज्य सरकार ने लोगों से नहीं घबराने की अपील करते हुए हालात से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही लोगों से वायरस संक्रमण की रोकथाम संबंधी सावधानियों का सख्ती से अनुपालन करने को भी कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल