लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,009 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8.14 लाख से ज्यादा हुई

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:27 IST

Open in App

चेन्नई, 27 दिसंबर तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 के 1,009 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.14 लाख से अधिक हो गई। राज्य में 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,069 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि चेन्नई में संक्रमण के 290 नए मामले सामने आए।

अब तक राज्य में 7,93,154 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 8,947 है।

बुलेटिन के मुताबिक ब्रिटेन से राज्य लौटे तीन और यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ऐसे मरीजों की संख्या बड़कर 13 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयबास्कर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटेन से स्वदेश लौटने वालों के इलाज के लिए यहां राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में 120 विशेष बेड स्थापित किए गए हैं।

मंत्री महोदय ने कहा कि स्वदेश लौटने वालों के स्वाब नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान को भेजे गए हैं और शीघ्र ही परिणाम आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत