पिता की मौत से परेशान हॉलीवुड ऐक्टर ऐंगस क्लाउड का 25 साल की उम्र में निधन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2023 11:10 AM2023-08-01T11:10:05+5:302023-08-01T11:18:46+5:30
ऐंगस अपने पिता के साथ ही रहा करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐंगस अपनी पिता की मौत से थे परेशान थे।
हॉलीवुड ऐक्टर ऐंगस क्लाउड का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऐंगस 'यूफोरिया' सीरीज में ड्रग तस्कर के रोल के लिए जाने जाते हैं। उनके परिवार ने एक बयान में कहा कि पिछले हफ्ते उन्होंने अपने पिता को खो दिया था,जिसके बाद से वह मानसिक तौर पर परेशान थे। ऐंगस अपने पिता के साथ ही रहा करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐंगस अपनी पिता की मौत से थे परेशान थे।
परिवार ने बयान में कहा कि ऐंगस का निधन दूसरों के लिए एक संदेश हो सकता है कि वे अकेले नहीं हैं और उन्हें चुपचाप इस समस्या से नहीं लड़ना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐंगस की मां ने 31 जुलाई को देर रात 911 पर फोन किया था। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे की धड़कनें नहीं महसूस हो रही है। जिसके बाद उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
ऐंगस 'यूफोरिया' सीरीज के लिए जाने जाते हैं। इसमें उन्होंने हाई स्कूल ड्रग डीलर फेज का किरदार किया था। इसके अलावा ऐंगस ने नॉर्थ हॉलीवुड और द लाइन में भी छोटी मोटी भूमिकाएं निभायी थीं। अभिनेता को करोल जी, बेकी जी और जूस डब्ल्यूआरएलडी सहित कलाकारों के संगीत वीडियो में देखा गया था।