सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारने के आरोप में अमेरिकी अभिनेत्री फराह अब्राहम गिरफ्तार, नाइट क्लब में हुई थी लड़ाई

By अनिल शर्मा | Published: January 19, 2022 08:28 AM2022-01-19T08:28:33+5:302022-01-19T08:54:56+5:30

पुलिस ने कहा कि अब्राहम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शनिवार रात वह नाइट क्लब में पार्टी कर रही थीं। यहीं उनकी गार्ड लड़ाई हो गई।

Teen Mom fame Farrah Abraham arrested for slapping security guard at Hollywood nightclub | सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारने के आरोप में अमेरिकी अभिनेत्री फराह अब्राहम गिरफ्तार, नाइट क्लब में हुई थी लड़ाई

सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारने के आरोप में अमेरिकी अभिनेत्री फराह अब्राहम गिरफ्तार, नाइट क्लब में हुई थी लड़ाई

Highlightsअमेरिकी टीवी अभिनेत्री फराह अब्राहम को लॉस एंजिल्स पुलिस ने गिरफ्तार किया हैअभिनेत्री ने एक नाइट क्लब में झगड़े के दौरान सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया थाफराह अब्राहम 'टीन मॉम' के लिए जानी जाती हैं

वाशिंगटनः 'टीन मॉम' से लोकप्रिय हुईं अमेरिकी टीवी अभिनेत्री फराह अब्राहम को लॉस एंजिल्स में एक सुरक्षा गार्ड को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के एक प्रतिनिधि ने पुष्टि की। खबर के मुताबिक, रियलिटी टीवी स्टार को शनिवार की रात हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि अब्राहम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शनिवार रात वह नाइट क्लब में पार्टी कर रही थीं। यहीं उनकी गार्ड लड़ाई हो गई। इसके बाद पुलिस को कॉल किया गया।

पुलिस के मुताबिक जब गार्ड ने अब्राहम को जगह से बाहर ले जाने की कोशिश की, तो उन्होंने उनमें से एक को थप्पड़ मार दिया। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के एक बयान में कहा गया है, क्लब में किसी ने कथित तौर पर अब्राहम और उसके दोस्त के साथ झगड़ा किया। जब सुरक्षा गार्ड पहुंचे, तो अब्राहम और गुस्से में हो गईं। उन्हें क्लब से जाने के लिए कहा गया। बात नहीं मानने पर पुलिस को कॉल करने की बात कही गई तभी अभिनेत्री ने एक सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया। 

Web Title: Teen Mom fame Farrah Abraham arrested for slapping security guard at Hollywood nightclub

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे