लाइव न्यूज़ :

गायक आर. केली महिलाओं और किशोरियों को सेक्स के लिए लुभाने के दोषी करार दिए गए, 20 साल तक की कैद हो सकती है

By अनिल शर्मा | Updated: September 28, 2021 13:14 IST

ब्रुकलिन की संघीय अदालत की सात पुरुष और पांच महिलाओं की ‘ज्यूरी’ ने केली (54) को गिरोह में लिप्त होने समेत नौ आरोपों में दोषी पाया।

Open in App
ठळक मुद्देअदलात ने गायक आर. केली को गिरोह में लिप्त होने समेत नौ आरोपों में दोषी पाया अदालत में केली अदालत में मुंह पर मास्क नजर आए और पूरे समय खामोश खड़े थेकेली को 20 साल तक की कैद हो सकती है

न्यूयॉर्कः गायक आर. केली को सोमवार को देह व्यापार तस्करी के मामले में दोषी करार दिया गया। केली पर कई वर्षों से महिलाओं और बच्चों के साथ दुराचार के आरोपों लग रहे थे। केली संगीत की शैली ‘रिद्म एंड ब्लूज़’ या ‘आर एंड बी’ के गायक हैं।

ब्रुकलिन की संघीय अदालत की सात पुरुष और पांच महिलाओं की ‘ज्यूरी’ ने केली (54) को गिरोह में लिप्त होने समेत नौ आरोपों में दोषी पाया। इस दौरान केली अदालत में मुंह पर मास्क नजर आए और पूरे समय खामोश खड़े थे। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधकों और सहयोगियों के एक दल ने केली को लड़कियों से मिलने में मदद की और मामला सामने ना आए इसलिए उन लड़कियों को चुप रहने को मजबूर किया।

केली और दो अन्य लोगों पर शिकागो में लंबित एक अलग संघीय मामले में भी आरोप तय किए गए हैं। केली को ‘मैन’ अधिनियम का उल्लंघन करने और आपराधिक मामलों में भी दोषी ठहराया गया। मैन कानून किसी को राज्य से बाहर ले जाने और अनैतिक काम करवाने से संबंधित है। केली को 20 साल तक की कैद हो सकती है। सजा का ऐलान चार मई को किया जाएगा। केली के वकील डेवरॉक्स कैनिक ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर