टॉप खुल जाने के बावजूद मंच पर गाती रहीं गायिका माइली साइरस, ट्विटर पर कहा- मैं हर पल...
By अनिल शर्मा | Published: January 3, 2022 09:58 AM2022-01-03T09:58:56+5:302022-01-03T10:06:27+5:30
टॉप खुल जाने के बाजवूद उनके द्वारा प्रस्तुति जारी रखने की सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी तारीफें कीं..
वाशिंगटन: 29 वर्षीय अमेरिकी गायिकी माइली साइरस नए साल की पूर्व संध्या पर प्रस्तुति देते हुए वार्डरोब मालफंक्शन की शिकार हो गईं। 'माइलीज न्यू ईयर ईव पार्टी' में गाते हुए माइली का टॉप खुल गया। हालांकि इसकी वजह से वह अपनी प्रस्तुति को रोकी नहीं। टॉप खुलने के बाद माइली उसे हाथ से पकड़कर मुड़ गईं और बाद में ब्लेजर पहनकर वापस लौटीं।
उनकी इस घटना को HubSpot की सीनियर मैनेजर ने ट्विटर पर जिक्र किया। उन्होंने माइली की की तारीफ की। लिखा, वह परेशान नहीं हुई। उन्होंने ना ही कोई बीट छोड़ी, ना ही अंग दिखने दिया और परफॉर्म करती रहीं।
Miley Cyrus began 2022 with a wardrobe malfunction. #MileysNewYearsEvePartypic.twitter.com/D3BF4JNA0X
— Dave Quinn (@NineDaves) January 1, 2022
इस ट्वीट को माइली साइरस ने रीट्वीट किया। इसे साझ करते हुए माइली ने बताया कि उन्हें कैसा लगा। गायिकी ने लिखा- "बिलकुल नहीं!...रात खुशी से भरपूर थी!...हर पल का लुत्फ उठाया।"
Absolutely not! The entire night was pure JOY! I loved every second! 🖤 https://t.co/FVKiCaGECD
— Miley Ray Cyrus (@MileyCyrus) January 1, 2022
इस हादसे के बाद माइली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। टॉप खुल जाने के बाजवूद उनके द्वारा प्रस्तुति जारी रखने की लोगों ने काफी तारीफें की। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गाने के शुरुआत में उनका टॉप खुल जाता है जिसके बाद वह पीछे मुड़ती हैं और गाते हुए स्टेज के पीछे चली जाती हैं। इस दौरान गाने की एक भी बीट मिस नहीं होती है। इसके बाद माइली ब्लेजर में लौटती हैं और माहौल को और जोश से भर देती हैं।