Avengers: Endgame के बारे में Robert Downey Jr ने किया ये खुलासा, Iron Man ने बताया कब आएंगे इंडिया

By मेघना वर्मा | Published: April 14, 2019 12:01 PM2019-04-14T12:01:02+5:302019-04-14T12:01:02+5:30

वरुण धवन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडिल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एवेंजर्स उनकी फिल्म कलंक के गाने फर्स्ट क्लास के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Robert Downey Jr says about Avengers: Endgame and his visiting plan to India on a live show | Avengers: Endgame के बारे में Robert Downey Jr ने किया ये खुलासा, Iron Man ने बताया कब आएंगे इंडिया

Avengers: Endgame के बारे में Robert Downey Jr ने किया ये खुलासा, Iron Man ने बताया कब आएंगे इंडिया

मार्वल्स की सबसे पॉपुलर फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को लेकर पूरे देश और दुनिया में चर्चा हो रही है। 26 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की दीवानगी इंडिया में भी देखी जा सकती है। शायद इसीलिए अभी से ही एंडगेम के सारे शोज की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सीरीज के एक्टर और चहेते Iron Man यानी Robert Downey Jr ने अपने इंडियन फैंस से सोशल मीडिया पर लाइव बात की। 

इस लाइव चैट में Robert Downey Jr से उनके फैंस ने जी भर के सवाल पूछे। जिसका जवाब Robert ने दिया। इस फिल्म में होने वाली कुछ चीजों पर भी Robert ने कुछ चीजों को बताया। छोटी से अपने लाइव वीडियो पर एक्टर ने एंडगेम को लेकर कई खुलासे किए। 

फैंस से बात करते हुए आर्यन मैन ने कहा,'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और एंडगेम दोनों को ही बैक टू बैक शूट किया गया है। तो ये एक ऐसा फेज था जब ज्यादातर एवेंजर्स एक साथ थे और सभी ने एक साथ टाइम बिताया। तो एंडगेम में उस समय को भी रिप्रेजेंट करेगा जिस समय सभी एवेंजर्स एक साथ थे।'

लाइव शो पर ही जब किसी फैंस ने उनसे इंडिया विजिट के लिए पूछा तो Robert Downey Jr ने जवाब दिया कि वो जल्द ही भारत के भ्रमण पर आएंगे। उन्होंने फैंस से प्रॉमिस किया कि बहुत जल्द वो इंडिया आएंगे। लोगों ने फिल्म को लेकर कई सारे सवाल किये जिसका Robert Downey ने बडे़ स्मार्टली जवाब दिया। 

वरुण धवन के गाने पर नाचे एवेंजर्स



 

वहीं वरुण धवन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडिल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एवेंजर्स उनकी फिल्म कलंक के गाने फर्स्ट क्लास के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। टिक टॉक पर बने इस वीडियो में स्पाइडर मैन और हल्क के कार्टून को वरुण के गाने पर डांस करते दिखाया गया है।

Web Title: Robert Downey Jr says about Avengers: Endgame and his visiting plan to India on a live show

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे