निक जोनस संग लंच डेट पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुईं तस्वीरें
By मनाली रस्तोगी | Published: January 17, 2022 11:44 AM2022-01-17T11:44:39+5:302022-01-17T11:47:40+5:30
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हाल-फिलहाल में पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस के रेस्टोरेंट शोर राइडर में लंच डेट एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से वो सोशल मीडिया से अपने पति और मशहूर निक जोनस के सरनेम को ड्राप करने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रियंका और निक टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं। दरअसल, कपल की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों को हाल ही में लंच डेट एन्जॉय करते हुए लॉस एंजेलिस के रेस्टोरेंट में रविवार को स्पॉट किया गया। खुद रेस्टोरेंट प्रियंका और निक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस के रेस्टोरेंट शोर राइडर में लंच करने पहुंची थीं, जिसकी बाद रेस्टोरेंट ने सोमवार को दोनों की तस्वीरें शेयर की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस क्यूट कपल की तस्वीरें शेयर करते हुए रेस्टोरेंट ने लिखा, 'हमें आज शोर राइडर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को करने का सम्मान मिला! हमारे साथ आने और खेल देखने के लिए धन्यवाद!'
तस्वीरों में प्रियंका को लाल स्वेटशर्ट पहने देखा जा सकता है, जबकि निक ने काले रंग की स्पोर्ट्स जर्सी और काली बेसबॉल टोपी पहनी हुई है। दोनों रेस्टोरेंट के टेलर के पास लाइन में नजर आ रहे हैं। जहां निक कैमरे की तरफ देख रहे हैं तो वहीं प्रियंका मुस्कुरा रही हैं। मालूम हो, प्रियंका और निक की शादी को लगभग तीन साल पूरे हो चुके हैं। वहीं, एक्ट्रेस को हाल-फिलहाल में एक इंटरव्यू के दौरान बच्चों के बारे में बात करते हुए देखा गया था। यही नहीं, प्रियंका ने ये भी कहा था कि वो जल्द ही परिवार शुरू करने का सोच रही हैं। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने काम में काफी व्यस्त हैं।