Miss World 2019: जमैका की टोनी एन सिंह ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, भारत की सुमन राव रहीं तीसरे नंबर पर
By ज्ञानेश चौहान | Published: December 15, 2019 02:04 AM2019-12-15T02:04:41+5:302019-12-15T02:04:41+5:30
मिस वर्ल्ड 2019 कॉम्पिटिशन में 120 देशों की ब्यूटी क्वीन्स ने हिस्सा लिया था, जिन्हें हराकर टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम किया। यह मिस वर्ल्ड का 69वां संस्करण था।
लंदन में चल रहे मिस वर्ल्ड 2019 कॉम्पिटिशन की शनिवार को घोषणा हो गई है। इस साल मिस वर्ल्ड का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह को मिला। इस कॉम्पिटिशन में फ्रांस की ओफिली मेजिनो फर्स्ट रनर अप रहीं और भारत की सुमन राव सेकंड रनर अप रहीं।
मिस वर्ल्ड 2019 कॉम्पिटिशन में 120 देशों की ब्यूटी क्वीन्स ने हिस्सा लिया था, जिन्हें हराकर टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम किया। यह मिस वर्ल्ड का 69वां संस्करण था।
Toni-Ann Singh from Jamaica is the 69th #Missworldpic.twitter.com/tgyTFFiuKU
— Miss World (@MissWorldLtd) December 14, 2019
भारत के राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने मिस वर्ल्ड 2019 कॉम्पिटिशन में तीसरे स्थान पर जगह बनाई। सुमन राव ने जून में आयोजित मिस इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम किया था।
आपको बता दें कि 8 दिसंबर को अमेरिका के अटलांटा में आयोजित मिस यूनिवर्स 2019 कॉम्पिटिशन को साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी ने जीता था। इस 68वें मिस यूनिवर्स समारोह में दुनियाभर की 90 सुंदरियों के बीच कॉम्पिटिशन हुआ था जिसमें साउथ अफ्रीका की सुंदरी ने बाजी मारी थी।