मल्लिका दुआ की मां चिन्ना का कोरोना के कारण निधन, पूरा परिवार हुआ था कोविड का शिकार

By अनिल शर्मा | Published: June 12, 2021 09:55 AM2021-06-12T09:55:55+5:302021-06-12T10:12:49+5:30

मल्लिका दुआ की मां चिन्ना और उनके पिता विनोद दुआ मई महीने में कोविड के शिकार हो गए थे। पहले दोनों खुद को आइसोलेट किया था। बाद में उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Mallika Dua mother and vinod dua wife Chinna died due to corona the whole family tested positive | मल्लिका दुआ की मां चिन्ना का कोरोना के कारण निधन, पूरा परिवार हुआ था कोविड का शिकार

मल्लिका दुआ की मां चिन्ना का कोरोना के कारण निधन, पूरा परिवार हुआ था कोविड का शिकार

Highlightsचिन्ना और उनके पिता विनोद दुआ मई महीने में कोविड के शिकार हो गए थेचिन्ना एक बेहतरीन रेडियोलॉजिस्ट थींचिन्ना मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ सिंगर और सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं

एक्ट्रेस मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का कोविड 19 की जटिलताओं के कारण शुक्रवार को निधन हो गया है। चिन्ना दुआ का असली नाम पद्मावती दुआ था जो वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी थीं। वह पेशे से रेडियोलॉजिस्ट थीं। साथ ही वह एक सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं।

मल्लिका दुआ की मां चिन्ना और उनके पिता विनोद दुआ मई महीने में कोविड के शिकार हो गए थे। पहले दोनों खुद को आइसोलेट किया था। बाद में उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पत्रकार विनोद हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी थी कि वह और उनकी पत्नी अब ठीक हो रहे हैं। जल्द ही निगेटिव होकर घर लौट आएंगे। विनोद दुआ तो ठीक हो गए लेकिन चिन्ना पूरी तरह से इस संक्रमण से उबर नहीं पाईं। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। उनका परिवार और करीबी दोस्त उनको अपने तरीके से याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एनडीटीव के पत्रकार रवीश कुमार ने चिन्ना दुआ को एक शो  को लेकर आई कॉल और बातचीत के माध्यम से उनको याद किया है। 

रवीश कुमार ने लिखा- चिन्ना दुआ याद आ रही हैं। मैंने एक स्पेशल शो बनाया था। विनोद दुआ एंकरिंग कर रहे थे। आख़िरी पंक्ति में उन्हीं पर तंज था। व्यक्तिगत नहीं लेकिन दौर के बदलने से व्यक्ति की स्थिति कैसे बदल जाती है, उस पर थी। अचानक आई उस पंक्ति को सुन कर विनोद दुआ को भी समझ नहीं आया कि कैसे हैंडल करें लेकिन एंकरिंग के माहिर उस्ताद ने अपना बल्ला सँभाल लिया। विनोद ने लाइव तारीफ़ कर दी कभी उसका बुरा नहीं माना और न कहा। न मैंने उसे लेकर बात की। 

उस रोज़ एक फ़ोन आया। चूँकि मैंने उस शो में बहुत सारे नियम तोड़ दिए थे तो घबराहट भी थी कि पता नहीं किसका फ़ोन आ जाए। ऑन एयर से पहले न किसी को दिखाया था और न बताया था। एक स्पेशल शो बनना था। स्पेशल शो के लिए बैठके होती थीं।थीम से मैं सहमत नहीं था। संपादक का ख़ौफ़ किसे नहीं होता है। तो मैंने एक रास्ता निकाला। कहा कि शो को लेकर विनोद दुआ के संपर्क में हूँ। विनोद दुआ को भी नहीं बताया कि कैसे बना रहा हूँ। एक दिन सुबह छह बजे के क़रीब दफ़्तर पहुँचा और कोई दस बीस मिनट में कुछ टाइप कर दिया। साथ में वंदना चोपड़ा बैठी थीं। हमने कहा देखिए तो। वो ख़ुश हो गई और प्रिंट आउट लेकर घर ले गईं। शायद उनके पिताजी ने पढ़ा और ख़ूब तारीफ़ की। समस्या फिर भी थी कि मीटिंग की ब्रीफ़ से 360 डिग्री उल्टा शो है। वापस जाकर किसी को बताने की हिम्मत नहीं हुई। करें तो करें क्या करें।

तो तय किया कि अपने करियर का आख़िरी शो बनाता हूँ ! बना दिया। मेरे जैसे कमजोर दिल के इंसान के लिए बहुत बड़ा दांव था। पर कहानी की माँग कलाकार की हैसियत नहीं देखती है। कहानी हर चीज़ से बड़ी होती है। उस दिन जाना था हिम्मत आने से पहले बहुत घबराहट होती है और उसके बाद भी। 

तो फ़ोन की घंटी बज रही थी। नंबर अनजान। तब दफ़्तर के सभी लोगों का नंबर सेव करने का चलन भी नहीं होता था। लिहाज़ा फ़ोन उठाने में झिझक हो रही थी। उठा लिया। मैं चिन्ना बोल रही हूँ। विनोद दुआ का हवाला दिया। फिर तारीफ़ करते हुए कहा कि विनोद के काम पर तंज करने का साहस कम लोगों में है। वो भी ऑन एयर। यह बड़ी बात है। मैंने भी कभी इस तरह से नहीं सोचा था। इस हिम्मत को बचा कर रखना। आगे जाओगे। इसके लिए बधाई देना चाहती हूँ। तुम्हारा शो क्लास का था। लैंडमार्क है। मेरी जान में जान लौट आई । नया नया था। जोखिम उठाना आज़मा रहा था।  मैं आपको उस दिन की आवाज़ से ही जानता हूँ। अलविदा।

फिल्ममेकर अविनाश दास ने चिन्ना को याद करते हुए उनका एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह पति विनोद दुआ के साथ गीत गा रही हैं। उन्होंने लिखा- ऐसी अविस्मरणीय जुगलबंदी अब नहीं हो सकेगी। हमारे प्रिय विनोद दुआ जी की साथी-संगिनी चिन्ना बहुत दूर चली गयी हैं। काफ़ी वक़्त से कोविड से जूझ रही थीं। लगातार आसपास के जाने-पहचाने लोगों का साथ छूट रहा है। अजीब वक़्त है ये! कुछ भी लिखते नहीं बन रहा।

बता दें, मल्लिका भी हाल ही में कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। मल्लिका ने लिखा था, ‘मैं सोशल मीडिया से काफी समय से दूर हूं क्योंकि चीजें थोड़ी खराब हैं। कुछ दिनों पहले मैं कोविड 19 का शिकार हुई हैं और जब बुखार बढ़ता गया तो अस्पताल में भर्ती हुई। ये मेरा सही फैसला था क्योंकि यहां मेरा अच्छे से ध्यान रखा जा रहा ह। थोड़ी सी खांसी के अलावा बाकी सब ठीक है।’

Web Title: Mallika Dua mother and vinod dua wife Chinna died due to corona the whole family tested positive

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे