लाइव न्यूज़ :

'सेक्स ऐंड द सिटी' फेम अभिनेता विली गार्सन का 57 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, बेटे ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: September 22, 2021 13:36 IST

अभिनेता के दत्तक पुत्र नैथन गार्सन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। एचबीओ की सीरीज ''सेक्स एंड द सिटी'' में स्टैंडफॉर्ड ब्लैच का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता के दत्तक पुत्र नैथन गार्सन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी दीएचबीओ की सीरीज ''सेक्स एंड द सिटी'' में स्टैंडफॉर्ड ब्लैच का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी

लॉस एंजिलिसः लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों ''सेक्स एंड द सिटी'' तथा ''व्हाइट कॉलर'' के चर्चित कलाकार अभिनेता विली गार्सन का निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। गार्सन के प्रबंधक जॉन कैरेबिनो ने उनके निधन की पुष्टि की। वह कैंसर से पीड़ित थे। अभिनेता के दत्तक पुत्र नैथन गार्सन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। एचबीओ की सीरीज ''सेक्स एंड द सिटी'' में स्टैंडफॉर्ड ब्लैच का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक दिवगंत एक्टर काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। सेक्स एंड द सिटी और एंड जस्ट लाइक दैट के निर्माता माइकल पैट्रिक किंग ने कैंसर की बात को साफ तो नहीं कहा लेकिन उनके ट्वीट ने ये तो बता दिया कि गार्सन बीमार थे। गार्सन ने एचबीओ के लोकप्रिय शृंखला से प्रशंसकों का दिल जीता था जो साल 1998 में प्रसारित हुआ था। इस शृंखला में गार्सन ने कैरी ब्रैडशॉ के सबसे करीबी पुरुष मित्र, टैलेंट एजेंट स्टैनफोर्ड की भूमिका निभाई थी और छह सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया।

पिता के निधन पर दुख जताते हुए नाथन गार्सन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ पापा। रेस्ट इन पीस। और मुझे बहुत खुशी है कि आपने अपने सभी कारनामों को मेरे साथ साझा किया और इतना कुछ हासिल करने में सक्षम थे। मुझे आप पर गर्व है। मैं हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि यह आपके लिए अपने खुद के साहसिक कार्य पर जाने का समय है। आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। आप जितना जानते हैं, उससे कहीं अधिक प्यार करते हैं। और मुझे खुशी है कि अब आप शांति से रह सकते हैं। जैसा मैंने आपको जाना, आप हमेशा सबसे कठिन और सबसे मजेदार और सबसे चतुर व्यक्ति थे। मुझे खुशी है कि आपने मेरे साथ अपने प्यार को साझा किया। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा ना ही इसे खोने दूंगा।

टॅग्स :Hollywoodhollywood celebrities
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर