लॉस ऐंजिलिस में 10 फरवरी को दुनिया के 61वें ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया है। जहां संगीत से जुड़े बड़े से बड़े दिग्गजों ने परफॉर्म किया। लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में आयोजित इस इवेंट में कैमिलो कैबिलो, माइली साइरस, केटी पेरी, पोस्ट मलॉन, शॉन मेंडेस जैसे कई दिग्गजों ने अपनी परफॉर्मेंस फैंस के सामने पेश की। ये अवॉर्ड फंक्शन हर साल आयोजित किया जाता है। इस अवॉर्ड समारोह में चाइल्डिश गैम्बिनो, लेडी गागा, केसी मसग्रेव्स और ब्रैंडी कारलाइल जैसे सिलेब्रिटीज़ ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। लंदन में ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) को इसी साल 2019 के अवार्ड समारोह में म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 'ए स्टार इज बॉर्न' को बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दिवंगत अमेरिकन म्यूजिशन और सिंगर क्रिस कोरनेल के म्यूज़िक 'When Bad Does Good' को बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस से नवाजा गया। यहां उनको दिए इस अवॉर्ड को लेने के लिए उनके बच्चे टोनी और क्रिस्टोफर मंच पर पहुंचे। इसके अलावा अमेरिकन सिंगर ऐरीना ग्रांडे को उनके ऐल्बम (Sweetener) के लिए उन्हें बेस्ट वोकल ऐल्बन के अवॉर्ड से नवाजा गया।
यह रही विनर्स की पूरी लिस्ट
सांग: यह अमेरिका है - चाइल्डिश गैम्बिनोबेस्ट कंट्री एल्बम: गोल्डन आवर - केसी मुस्ग्रेव्सबेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: जोन (व्हेन डू यू थिंक यू आर गोइन?) - लेडी गागाबेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम: माय वे - विली नेल्सनबेस्ट पॉप वोकल एल्बम: स्वीटनर - एरियाना ग्रांडेसर्वश्रेष्ठ नृत्य रिकॉर्डिंग: इलेक्ट्रानिक - रेशम शहर और दुआ लीपा की विशेषता डिप्लो और मार्क रॉनसनसर्वश्रेष्ठ डांस/ इलेक्ट्रानिक एक्बम: महिला विश्वव्यापी - न्याय सर्वश्रेष्ठ रॉक प्रदर्शन: जब बुरा अच्छा होता है - क्रिस कॉर्नेलबेस्ट रॉक सॉन्ग: मासडक्शन - सेंट विंसेंट
बेस्ट जैज़ वोकल एल्बम: द विंडो - सेसिल मैकलोरिन साल्वेंटबेस्ट जैज़ इंस्ट्रुमेंटल एल्बम: इमान - द वेन शॉर्टर चौकड़ीबेस्ट लार्ज जैज़ एंसेम्बल एल्बम: अमेरिकन ड्रीमर्स: वायस ऑफ़ होप, म्यूज़िक ऑफ़ फ़्रीडम - जॉन डावेरा बिग बैंड, डीएसीए कलाकारों की विशेषतासर्वश्रेष्ठ समकालीन ईसाई संगीत प्रदर्शन / गीत: आप कहते हैं - लॉरेन डेगल; लॉरेन डेगल, जेसन इंग्राम और पॉल मबरी, गीतकारसर्वश्रेष्ठ लैटिन पॉप एल्बम: सिनकेरा - क्लाउडिया ब्रैंटबेस्ट लैटिन रॉक, अर्बन या अल्टरनेटिव एल्बम: अज़्टलान - ज़ोसर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय मैक्सिकन संगीत एल्बम (तेजो सहित): ico मेक्सिको पोर सीमपेर! - लुइस मिगुएल
गागा ने 'ए स्टार इज बॉर्न' के बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक पुरस्कार जीतने के बाद ट्विटर लिखा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने 'ए स्टार इज बॉर्न' के लिए बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक पुरस्कार जीता है। मेरी इच्छा है कि मैं वहां होतीं। हमने संगीत पर एक फिल्म बनाई। यह मेरे लिए दुनिया मिल जाने जैसा है।"'ए स्टार इज बॉर्न' में गागा अभिनेता बैडली कूपर के साथ नजर आईं थीं।