Women's Hockey World Cup: इतिहास बनाने से चूकी भारतीय टीम, पेनल्टी शूटआउट में आयरलैंड ने हराया

By सुमित राय | Published: August 3, 2018 12:26 AM2018-08-03T00:26:26+5:302018-08-03T00:26:26+5:30

महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय महिलाओं को आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।

Women's Hockey World Cup: Ireland beats India by 3-1 in penalty shootout to enter Semi Final | Women's Hockey World Cup: इतिहास बनाने से चूकी भारतीय टीम, पेनल्टी शूटआउट में आयरलैंड ने हराया

रानी रामपाल

लंदन, तीन अगस्त। महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय महिलाओं को आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय महिला टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं, इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से आया। जहां आयरलैंड के लिए अपटन रोइसन, मीके एलिसन, वाटकिंस चोले ने आखिरी तीन प्रयासों में गोल किए। भारत के लिए एक मात्र गोल रीना खोखर ने किया। सेमीफाइनल में आयरलैंड का सामना स्पेन से होगा।

इतिहास बनाने से चूकी भारतीय टीम

इस हार के साथ भारत को दूसरी बार महिला हॉकी विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने का सपना टूट गया। वह विश्व कप के पहले संस्करण में 1974 में पहली बार सेमीफाइनल खेली थी। इसके बाद भारत कभी भी अंतिम-4 में नहीं पहुंच पाया।

पेनल्टी शूटआउट में हारी भारतीय टीम

आयरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट का पहला मौका गंवाया। इसके बाद भारत की ओर रानी रामपाल आईं, लेकिन गोल करने में नाकाम रहीं। आयरलैंड ने दूसरा पेनल्टी शूट आउट किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने बचाया। भारत की ओर से दूसरा स्ट्रोक मोनिका लेने आई, लेकिन गेंद बाहर की ओर चली गई और गोल नहीं हो पाया।

तीसरी कोशिश में आयरलैंड सफल रहा है और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं भारत की ओर से नवजोत तीसरा स्ट्रोक लेने आईं, लेकिन गोल नहीं कर पाईं। आयरलैंड ने अपना चौथा स्ट्रोक गोल में बदल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद भारत की ओर से रीना खोखर चौथा स्ट्रोक लेते हुए गोल किया और स्कोर 2-1 हो गया। 5वें स्ट्रोक में आयरलैंड की ओर से वाटकिंस ने गोल कर अंतिम 4 में आयरलैंड का स्थान पक्का कर दिया।

चारों क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई दोनों टीमें

आयरलैंड ने पूरे मैच भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की जो असफल रही। भारतीय डिफेंस मजबूती से खड़ा रहा। पहले क्वार्टर में आयरलैंड की टीम भारतीय टीम पर हावी होती दिखी, लेकिन दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। वहीं इसके बाद दूसरे क्वार्टर में आयरलैंड की टीम कुछ कोशिश करती हुई  नजर आई, लेकिन यहां भी गोल नहीं हो पाया।

तीसरे क्वार्टर में आयलैंड की टीम एक बार फिर भारत पर हावी होती दिखी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। 38वें मिनट में भारत ने सर्किल में प्रवेश किया, लेकिन आयरिश डिफेंडर्स ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गेंद को लक्ष्य से भटका दिया। 

चौथे क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल ही गया 49वें मिनट में रानी रामपाल ने सर्किल के टॉप से शॉट लगाया, जिसे  मैकफेरेन ने बचा लिया। चौथा क्वार्टर भी गोलरहित रहा और मुकाबला शूटआउट में चला गया।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: Women's Hockey World Cup: Ireland beats India by 3-1 in penalty shootout to enter Semi Final

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे