महिला हॉकी विश्व कप: भारत ने इटली को 3-0 से रौंदा, क्वॉर्टर फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 1, 2018 08:18 AM2018-08-01T08:18:05+5:302018-08-01T08:18:05+5:30

India beat Italy: महिला हॉकी विश्व कप में भारत ने प्लेऑफ में इटली को 3-0 से मात देते हुए क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

Women's Hockey World Cup: India beat Italy 3-0 to enter quarter-final | महिला हॉकी विश्व कप: भारत ने इटली को 3-0 से रौंदा, क्वॉर्टर फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इटली को 3-0 से हराया

लंदन, 01 अगस्त: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को प्लेऑफ में 3-0 से रौंदते हुए महिला हॉकी विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए करो या मरो के मुकाबले में 10वीं रैंक वाली भारतीय टीम ने 17वीं रैंक वाली इटली की टीम को खेल के हर क्षेत्र में मात देत हुए 3-0 से मात दी।

भारत के लिए पहला गोल पहले ही हाफ में लालरेसियामी ने दागा। दूसर हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। लेकिन तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में में भारत ने गोल दागे। भारत के लिए ये गोल 45वें मिनट में नेहा गोयल और 55 वें मिनट में वंदना कटारिया ने दागे।

भारत ने इससे पहले ग्रुप मैचों में इंग्लैंड और यूएस से 1-1 से ड्रॉ खेला था जबकि उसे आयरलैंड से 1-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। तो वहीं इटली की टीम मजबूत दक्षिण कोरिया और चीन को हराकर प्लेऑफ में पहुंची थी।

भारत और इटली दोनों ही टीमों ने शुरू में एकदूसरे के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाया जिसकी वजह से शुरुआती मिनटों में खेल काफी धीमा रहा। लेकिन पहला गोल दागने के बाद भारतीय टीम ने अपना गियर बदला और आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया और तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में महज 9 मिनट के अंतराल पर दो गोल दागते हुए इटली की वापसी की राहें बंद कर दीं।

इस जीत के बाद अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए गुरुवार को आयरलैंड से भिड़ेगी।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: Women's Hockey World Cup: India beat Italy 3-0 to enter quarter-final

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे