एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होंगी रानी रामपाल

By भाषा | Published: July 7, 2018 02:43 AM2018-07-07T02:43:26+5:302018-07-07T02:43:26+5:30

फॉरवर्ड रानी रामपाल 18 अगस्त से दो सितंबर के बीच इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी।

Rani Rampal to lead India women hockey team for Asian Games | एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होंगी रानी रामपाल

Rani Rampal to lead India women hockey team for Asian Games

नई दिल्ली, छह जुलाई। फॉरवर्ड रानी रामपाल 18 अगस्त से दो सितंबर के बीच इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी। जहां पिछले साल एशिया कप जीतने वाली टीम का नेतृत्व करने वाली रानी भारत की कप्तानी करेंगी, अनुभवी गोलकीपर सविता को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

गोलकीपर रजनी इतिमर्पू को प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए रिजर्व गोलकीपर के तौर पर रखा गया है। भारत एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर 2020 के तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए सीधा क्वालीफाई करना चाहेगा।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, 'टीम में अनुभवी एवं युवा खिलाड़ियों का सही मिश्रण है। मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि सबके पास बड़े मैचों में खेलने का अनुभव है।'

उन्होंने साथ ही कहा कि 21 जुलाई से लंदन में शुरू हो रहे विश्व कप में टीम के प्रदर्शन का 18वें एशियाई खेलों पर असर पड़ेगा।

कोच ने कहा, 'लंदन में खेलना एशियाई खेलों से पहले टीम के आत्मविश्वास के लिए अच्छा होगा। मैं कह सकता हूं कि खिलाड़ी अच्छे हैं और वे किसी भी टीम के खिलाफ जीतने में सक्षम हैं लेकिन जब आप खुद इसका अनुभव करते हैं तो आत्मविश्वास का स्तर बढ़ाना अच्छा होता है।'

जहां भारत ने एशिया कप (विजेता 2017) और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (विजेता 2016, उपविजेता 2018) में दमदार प्रदर्शन कर एशियाई स्तर पर खुद को एक मजबूत टीम के रूप में पेश किया है, दुनिया की आठवें और नौवीं नंबर की टीमें क्रमश: चीन एवं दक्षिण कोरिया एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की राह में अहम चुनौती होंगे।

यह पूछे जाने पर कि चीन और दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत के लिए क्या टीम खास क्षेत्रों में काम कर रही है, मारिन ने कहा कि टीम का ध्यान इस समय लंदन में होने वाले महिला विश्व कप पर है। वहां अच्छे प्रदर्शन से हमें निश्चित रूप से 18वें एशियाई खेलों के लिए सही गति मिलेगी।

टीम इस प्रकार है: 
गोलकीपर:
सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमर्पू 
डिफेंडर: सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर 
मिडफील्डर: नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका,उदिता, नेहा गोयल, निक्की प्रधान 
फॉरवर्ड: रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर।

Web Title: Rani Rampal to lead India women hockey team for Asian Games

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे