पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को जन्मदिन के मौके पर किया याद, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों से कही ये बात

By भाषा | Published: August 29, 2018 11:48 AM2018-08-29T11:48:15+5:302018-08-29T11:48:15+5:30

हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है और भारत में इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

PM Narendra Modi pay tribute on Major Dhyan Chand Birthday | पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को जन्मदिन के मौके पर किया याद, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों से कही ये बात

पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को जन्मदिन के मौके पर किया याद, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों से कही ये बात

नई दिल्ली, 29 अगस्त। हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है और भारत में इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक में 3 स्वर्ण पदक दिलवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए ध्‍यानचंद को श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह साल अच्छा रहा है और खिलाड़ियों ने एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल समेत विभिन्न टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने लोगों से खेलों और फिटनेस संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता देने को कहा और यह भी कहा कि इससे स्वस्थ भारत बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं उन सभी को सलाम करता हूं, जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत की नुमाइंदगी की है। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता से कई उपलब्धियां मिली है। खेलों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है, जिसमें एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों का प्रदर्शन शामिल है।'


इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी, जिनका जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खेल उत्साही को बधाई। असाधारण हॉकी खिलाड़ी, मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खेल और फिटनेस से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता दें, जो एक स्वस्थ भारत की ओर योगदान देगा।'


अपने करिश्माई खेल से हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। ध्यानचंद के बेहतरीन खेल की बदौलत भारत ने 1928, 1932 और 1936 में लगातार तीन बार ओलंपिक में हॉकी के गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

Web Title: PM Narendra Modi pay tribute on Major Dhyan Chand Birthday

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे