टोक्यो ओलंपिक को लेकर महिला हॉकी टीम ने कसी कमर, कप्तान रानी रामपाल ने बताया कैसी है तैयारियां

By भाषा | Published: August 27, 2019 06:56 AM2019-08-27T06:56:10+5:302019-08-27T06:56:10+5:30

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो में टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने फाइनल में मेजबान जापान को 2-1 से हराकर खिताब जीता।

Need to improve in certain areas but team on right track: Rani | टोक्यो ओलंपिक को लेकर महिला हॉकी टीम ने कसी कमर, कप्तान रानी रामपाल ने बताया कैसी है तैयारियां

टोक्यो ओलंपिक को लेकर महिला हॉकी टीम ने कसी कमर, कप्तान रानी रामपाल ने बताया कैसी है तैयारियां

भारत के ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में अजेय अभियान से महिला हॉकी टीम का मनोबल बढ़ा है, लेकिन कप्तान रानी रामपाल को लगता है कि ओलंपिक क्वालीफायर्स से पहले अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो में टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने फाइनल में मेजबान जापान को 2-1 से हराकर खिताब जीता। भारत ने जिस तरह से विश्व में नंबर दो ऑस्ट्रेलिया, नंबर 11 चीन और नंबर 14 जापान के खिलाफ प्रदर्शन किया उससे रानी काफी खुश हैं।

रानी ने कहा, ‘‘ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में शुरू से लेकर आखिर तक अजेय रहना अद्वितीय है। सभी खिलाड़ियों ने इससे पहले विभिन्न शिविरों में कड़ी मेहनत की थी जिसका फायदा मिला। इस टूर्नामेंट में जीत से हमारा इंग्लैंड दौरे और एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर्स से पहले काफी मनोबल बढ़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के प्रति आश्वस्त है। अब तक हमारी तैयारियां शानदार रही हैं और हम अपने खेल को बेहतर करते जा रहे हैं।’’

Web Title: Need to improve in certain areas but team on right track: Rani

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaइंडिया