Hockey World Cup Opening Ceremony: हॉकी वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, यहां देखें झलकियां
By विनीत कुमार | Updated: November 27, 2018 21:01 IST2018-11-27T18:45:01+5:302018-11-27T21:01:54+5:30

हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी
नई दिल्ली:हॉकी वर्ल्ड कप-2018 का रंगारंग आगाज मंगलवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हो गया। इस दौरान बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में शुमार शाहरुख खान सहित माधुरी दीक्षित और एआर रहमान ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। खासकर माधुरी और रहमान की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों के दिल जीत लिया। इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की।
वर्ल्ड कप के मैचों की शुरुआत 28 नवंबर से होगी। भारत को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेलना है।
सोलह साल बाद विश्व कप में सोलह टीमें हैं जिन्हें चार-चार के पूल में बांटा गया है। हर पूल से शीर्ष टीम क्वॉर्टर फाइनल में खेलेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें क्रॉसओवर खेलकर अंतिम आठ में जगह बनायेंगी। पहले दिन शुरूआती मैच में बेल्जियम का सामना कनाडा से होगा। वहीं, भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
27 Nov, 18 : 07:49 PM
यहां देखिये...हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी का पूरा कार्यक्रम
हॉकी वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह को को यहां देख सकते हैं-
27 Nov, 18 : 07:28 PM
ओपनिंग सेरेमनी में पहुंची माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित स्टेडियम के बीचो-बीच। उजले कपड़ो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं माधुरी दीक्षित। वह 1000 आर्टिस्ट के साथ डांस ड्रामा परफॉर्म करेंगी। उनके प्रस्तुति की थीम 'द अर्थ सॉन्ग' है।

27 Nov, 18 : 07:28 PM
शाहरुख खान के '70 मिनट'
शाहरुख खान ने 'चक दे इंडिया' फिल्म के अपने लोकप्रिय संवाद '70 मिनट' को दोहराया। किंग खान ने ओडिया में भी स्थानीय लोगों को संबोधित किया।

27 Nov, 18 : 07:15 PM
देखिये..कुछ ऐसा है कलिंग स्टेडियम का नजारा
कलिंगा स्टेडियम में हॉकी वर्ल्ड कप-2018 का आगाज। देखिए, कुछ ऐसा है नजारा
#WATCH Visuals from the opening ceremony of the #HockeyWorldCup2018 from Bhubaneswar, Odisha pic.twitter.com/teWB7VFl9K
— ANI (@ANI) November 27, 2018
27 Nov, 18 : 07:10 PM
टीमों का स्वागत
हॉकी वर्ल्ड में हिस्सा ले रही सभी टीमों का स्वागत किया गया। अब बॉलीवुड किंग शाहरुख खान बीच मैदान में। शाहरुख सभी टीमों के कप्तान से मिले। भारत के कप्तान मनप्रीत सिंह को गले लगाकर शुभकामना दी।
I welcome all the international hockey teams, the distinguished delegates and the hockey officials to Odisha. You’re the guests of 45 million Odia people: Chief Minister Naveen Patnaik at the opening ceremony of the Hockey World Cup 2018 in Bhubaneswar pic.twitter.com/X3QnMpaLLj
— ANI (@ANI) November 27, 2018
The King himself, the master entertainer and the Bollywood legend @iamsrk is here at the Kalinga Stadium!#HWC2018#Odisha2018#OdishaHockeyWCInaugurationpic.twitter.com/hs5Hu3CHmo
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) November 27, 2018
27 Nov, 18 : 06:52 PM
पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप हिस्सा ले रही टीमों को दी शुभकामना
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही सभी 16 टीमों को शुभकामना दी है।
A warm welcome and best wishes to all teams participating in the Hockey Men's World Cup 2018, being held in Odisha. I am sure this tournament will be a treat for sports lovers and will also be an opportunity to discover India’s and especially Odisha’s culture. @FIH_Hockey
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2018
27 Nov, 18 : 06:52 PM
हॉकी वर्ल्ड कप-2018 का आगाज
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले एफआईएच के प्रेसिडेंट नरेंद्र बत्रा ने सभी टीमों को टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
Colourful opening ceremony of #Odisha World Cup Men’s Hockey 2018 has started to set the tone of the epic tournament. #OdishaHockeyWCInauguration. Watch the excitement live from #KalingaStadium at https://t.co/vtPjWK8VAXhttps://t.co/TP6IdRU5c2
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) November 27, 2018
27 Nov, 18 : 06:47 PM
हॉकी के दिग्गज कार्यक्रम में
1975 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य मंच पर
The great team of 1975 who brought the World Cup home is now on the stage. #HWCOpeningCeremonypic.twitter.com/ScncZIbmE9
— HeartBeatsForHockey (@HeartBts4Hockey) November 27, 2018
27 Nov, 18 : 06:45 PM
हॉकी वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सहित शाहरुख खान और म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।