लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup के एंथम का टीजर हुआ रिलीज, हॉकी स्टिक के साथ दिखे शाहरुख-एआर रहमान

By सुमित राय | Updated: November 19, 2018 12:15 IST

28 नवंबर से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए ऑफिशियल एंथम सॉन्ग का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Open in App

28 नवंबर से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए ऑफिशियल एंथम सॉन्ग का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हॉकी वर्ल्ड कप के इस एंथम को गुलजार ने लिखा है और एआर रहमान ने कंपोज किया है।

46 सेकंड के इस वीडियो में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक और भारतीय टीम के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। वीडियो में टीम इंडिया के हॉकी खिलाड़ियों के अलावा एआर रहमान और शाहरुख खान भी हॉकी स्टिक के साथ नजर आ रहे हैं।

टीजर को जारी करते हुए एआर रहमान ने अपने ट्विटर लिखा, 'हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के एंथम 'जय हिंद इंडिया' का प्रोमो जिसमें शाहरुख खान और दूसरे संगीतकार भी हैं, जिन्होंने इसे बनाने में योगदान दिया है।'

28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा आयोजन

बता दें कि हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से ओडिशा में किया जाएगा, जबकि इसके उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 नवंबर को होगा। इसके लिए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को खासतौर पर तैयार किया गया है। 28 नवंबर से शुरू होने इस टूर्नामेंट में लीग स्तर पर हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा। 16 दिसंबर को ही तीसरे स्थान के लिए भी मैच खेला जाएगा।

उद्घाटन में परफॉर्म करेंगे शाहरुख-एआर रहमान

27 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान शामिल होंगे। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान के अलावा दिग्गज संगीतकार एआर रहमान शामिल होंगे और प्रस्तुति देंगे।

हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मैच 

ग्रुप सी में मौजूद भारत का पहला मुकाबला 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम का दूसरा लीग मुकाबला दो दिसंबर को बेल्जियम के खिलाफ होगा। टीम इंडिया अपना अंतिम ग्रुप मैच आठ दिसंबर को कनाडा के खिलाफ खेलेगी।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपएआर रहमानशाहरुख़ खानहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्की'सांप्रदायिक' बयानबाजी के बाद अब एआर रहमान ने ऑस्कर जीतने को बताया एक 'बोझ'

बॉलीवुड चुस्कीAR Rahman: भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर?, मुझे माफ कर दो?, ए आर रहमान ने दी सफाई, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'घर वापसी कर लो': बॉलीवुड में काम पाने के लिए एआर रहमान को हिंदू संगठन का सुझाव, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

हॉकी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस