हॉकी इंडिया ने सरदार सिंह को दी ये नई जिम्मेदारी, खराब प्रदर्शन के बाद ले लिया था संन्यास

By भाषा | Published: January 16, 2019 09:47 AM2019-01-16T09:47:16+5:302019-01-16T10:11:51+5:30

पूर्व कप्तान सरदार सिंह को हॉकी इंडिया की 13 सदस्यीय चयन समिति में शामिल किया गया है।

Hockey India named Retired Sardar Singh in selection committee | हॉकी इंडिया ने सरदार सिंह को दी ये नई जिम्मेदारी, खराब प्रदर्शन के बाद ले लिया था संन्यास

सरदार सिंह

नई दिल्ली, 16 जनवरी। पूर्व कप्तान सरदार सिंह को हॉकी इंडिया की 13 सदस्यीय चयन समिति में शामिल किया गया है जिसके अध्यक्ष 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य बी पी गोविंदा होंगे। 

सरदार ने पिछले साल एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने चयन समिति में शामिल होने की पुष्टि की। 

सरदार ने कहा, ‘‘हां, मुझे इस भूमिका की पेशकश की गई और मैंने उसे स्वीकार कर लिया है। यह मेरे लिए नई चुनौती है और मैं किसी भी तरह से भारतीय हॉकी की सेवा करना चाहता हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से भिन्न चुनौती और रोमांचक है। इतने वर्षों तक मैं खिलाड़ी रहा और अब मुझे नई भूमिका निभाने का मौका मिला है।’’ 

चयनसमिति में हरबिंदर सिंह, सैयद अली, एबी सुब्बैया, आरपी सिंह, रजनीश मिश्रा, जायदीप कौर, सुरेंदर कौर, असुंता लाकड़ा, हाई परफोरमेन्स निदेशक डेविड जॉन और सीनियर पुरुष एवं महिला टीमों के मुख्य कोच शामिल हैं।

Web Title: Hockey India named Retired Sardar Singh in selection committee

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे