हॉकी विश्व कप की तैयारी के लिए उम्दा जरिया होगी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: कप्तान मनप्रीत सिंह

By भाषा | Published: October 16, 2018 10:25 AM2018-10-16T10:25:10+5:302018-10-16T10:25:10+5:30

भारत को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मलेशिया ने हराया, लेकिन भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता।

Asian Champions Trophy good preparation for Hockey World Cup: Manpreet Singh | हॉकी विश्व कप की तैयारी के लिए उम्दा जरिया होगी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: कप्तान मनप्रीत सिंह

हॉकी विश्व कप की तैयारी के लिए उम्दा जरिया होगी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: कप्तान मनप्रीत सिंह

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से न सिर्फ एशियाई खेलों में की गई गलतियों को दुरूस्त करने का मौका मिलेगा, बल्कि आगामी विश्व कप की तैयारी का भी सुनहरा मौका मिलेगा। भारत को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मलेशिया ने हराया, लेकिन भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता।

मनप्रीत ने ओमान में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिे रवाना होने से पहले कहा,‘‘हम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीत सके, लेकिन अब नए सिरे से तरोताजा होकर भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप की तैयारी करनी है।’’

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत गुरुवार को ओमान से पहला मैच खेलेगी। भारत को चुनौती मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान से मिलेगी। भारत ने 2016 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

Web Title: Asian Champions Trophy good preparation for Hockey World Cup: Manpreet Singh

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे