लाइव न्यूज़ :

हार्ट अटैक का सामना कर चुके मरीजों के लिए वरदान है योग, सिर्फ 10 बार योगासन करने से होता है जबरदस्त फायदा

By भाषा | Updated: November 13, 2018 17:16 IST

दिल का दौरा का सामना कर चुके मरीजों के लिए योग आधारित पुनर्वास कार्यक्रम पारंपरिक पुनर्वास थेरेपी जितना ही सुरक्षित है। यह बात एक नये अध्ययन में सामने आयी है।

Open in App

दिल का दौरा का सामना कर चुके मरीजों के लिए योग आधारित पुनर्वास कार्यक्रम पारंपरिक पुनर्वास थेरेपी जितना ही सुरक्षित है। यह बात एक नये अध्ययन में सामने आयी है। पांच वर्षीय अध्ययन के परिणाम शिकागो में 'अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन साइंटीफिक सेशन' में पेश किए गए। इसे 'इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च' (आईसीएमआर) और मेडिकल रिसर्च काउंसिल (यूके) द्वारा वित्तपोषित किया गया था।

एम्स में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर अंबुज रॉय ने बताया कि अध्ययन में दिल का दौरा का सामना कर चुके मरीजों में क्लिनिकल परिणामों के संबंध में योग आधारित 'कार्डिएक रिहैबिलिटेशन' (योग केयर) की तुलना 'एंहांस्ड स्टैंडर्ड केयर' (ईएससी) से की गई।

अध्ययन में पता चला कि योग केयर में पारंपरिक कार्डिएक रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का विकल्प होने और भारत और अन्य देशों में दिल का दौरा का सामना करने वाले मरीजों की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है। अध्ययन भारत में 24 केंद्रों पर किया गया और इसमें करीब 4000 मरीजों को शामिल किया गया।

योग केयर प्रोग्राम के तहत रोगियों को मैडिटेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और अन्य योगासन करने की सलाह दी गई।डॉक्टर रॉय ने कहा कि इस तरह की गतिविधि करने से उनके जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और उनके रोजाना के काम में ऐसा सुधार हो गया जैसे दिल के दौरे से पहले हुआ करता था।

योग केयर प्रोग्राम के 10 से 13 सेशन करने के बाद मरीजों में मृत्यु के खतरे को कम करने और रोजाना के कामों में सुधार करने में मदद मिली. पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रभाकरन और अध्ययन के प्रिंसिपल इनवेस्टिगेटर ने कहा कि भारत में हृदय रोग का प्रसार 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है और पूर्ण संख्या के मामले में 10 मिलियन से बढ़ोतरी हुई है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सयोगफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब