लाइव न्यूज़ :

बाल गिरने से हैं परेशान तो आज से ही पिया करें ये ड्रिंक्स, पाएंगे काले, मजबूत और चमकदार बाल, अपनाएं ये चमत्कारी टिप्स

By आजाद खान | Updated: January 20, 2023 18:59 IST

जानकारों की माने तो जो कोई एक ही ड्रिंक्स चाहे वह चाय हो या फिर कॉफी को बार-बार लेता है तो ऐसे में उसके बाल गिरने और गंझेपन की शिकायत की संभावना बढ़ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपुरुषों में बाल गिरने की समस्या बहुत ही आम बात है।इसके पीछे खराब फूड और बेकार लाइफस्टाइल को भी कारण माना जाता है।ऐसे में जानकार एक ही ड्रिंक्स को बार-बार पीने से भी परहेज करने को कहते है।

Healthy Hair: लंबे और काले बाल किसे पसंद नहीं है, लेकिन कई लोगों की यह तमन्ना पूरी नहीं हो पाती है क्योंकि उनके सिर से धीरे-धीरे करके उनके बाल गिरते ही जाते है। लोगों से पूंछेगे तो वे आपको स्वास्थ बाल पाने या रखने के लिए अच्छे और महंगे तेल, शैंपू और दवाएं लेने को बोलेंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि आप केवल अपने हेल्दी फूड और लाइफस्टाइल के जरिए ही मनचाहे बाल पा सकते है। 

क्या हुआ है खुलासा

बीजिंग के सिंघुआ विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की अगर मानेंगे तो एक ही तरह के ड्रिंक्स को बार-बार पीने से किसी भी पुरुष में गंजेपन के जोखिम के होने में 30 फीसदी का चांस बढ़ जाता है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि जो पुरुष मीठी चाय, कॉफी, कोला और ऊर्जा वाले पेय पीते है, ये चीजे उनके बालों के झड़ने का कारण बन सकते है। 

ऐसे में अगर कोई पुरुष ऊपर बताए गए ड्रिंक्स को हर हफ्ते पीता है और इसे वह एक हफ्ते में एक से तीन लीटर पी लेता है तो इससे उसके बालों के झड़ने की संभावना अधिक हो सकती है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि अगर किसी को अपने बाल अच्छे रखने हैं तो उन्हें अपने हेयर फॉलिकल कोशिकाओं को स्वस्थ रखना होगा और उन्हें संतुलित आहार को भी लेना होगा। इस हालत में लोगों को अपने डाइट में स्वस्थ वसा, कार्बोहाइड्रेट, दुबला प्रोटीन, विटामिन और खनिज को शामिल करना होगा। 

बालों के स्वस्थ रहने के लिए पीया करें ये 5 ड्रिंक्स

ऐसे में जानकारों का कहना है कि आप अगर आपने बालों को स्वस्थ और फिट रखना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने डाइट में पालक का जूस, ककड़ी का रस, आंवला और एलोवेरा का जूस और गाजर के रस को शामिल करना होगा। इन जूस और रस में मौजूद पोषक तत्व आपको बालों को स्वस्थ और हेल्दी रखेंगे और उनका ग्रोथ भी सही से होगा। यही नहीं इन जूस और रस के इस्तेमाल से आपके बाल समय से पहले सफेद होने से भी बचेंगे। इनके अलावा इन जूस और रस के कारण आपके बाल मजबूत और चमकदार भी बनेंगे। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेयर केयरडाइट टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब