लाइव न्यूज़ :

World Vegetarian Day: प्रोटीन का भंडार हैं ये 5 वेजिटेरियन फूड, शरीर को बनाते हैं ताकतवर

By उस्मान | Updated: October 1, 2020 09:46 IST

World Vegetarian Day: मांस से से भी ज्यादा प्रोटीन होता है इन चीजों में

Open in App
ठळक मुद्देवर्ल्ड वेजिटेरियन डे की स्थापना 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन सोसाइटी द्वारा हुईहर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता हैप्रोटीन के लिए खाएं शाकाहारी चीजें

हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) मनाया जाता है। यह दिन शाकाहारी जीवन शैली के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और अन्य लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। 

विश्व शाकाहारी दिवस की स्थापना 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन सोसाइटी (NAVS) द्वारा की गई थी और 1978 में अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी संघ द्वारा इसका समर्थन किया गया था।

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि सिर्फ अंडे और चिकन खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। लेकिन ऐसा नहीं है। और भी ऐसी कई चीजें होती हैं जिनमें इनसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है।  

आज इस अवसर पर हम आपको कुछ ऐसी वेजिटेरियन फूड के बारे में बता रहे हैं जो प्रोटीन का भंडार हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो आपको अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।   

रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरतऔसतन, एक व्यक्ति को शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह आपके शारीरिक गतिविधि, चिकित्सा स्थिति और शरीर की संरचना के स्तर के अनुसार भिन्न हो सकता है।  

फलियांअगर आप शाकाहारी हैं, तो बीन्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। बीन्स में फाइबर भी आपको लंबे समय तक भरा रहेगा और आपके एलडीएल ("खराब") कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा।

टोफूटोफू, सोया बर्गर और अन्य सोया-आधारित खाद्य पदार्थ हाई प्रोटीन का बेहतर स्रोत हैं। ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना 25 ग्राम सोया प्रोटीन लेते हैं तो अपने खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर पाएंगे।

अंडे ये सस्ते हैं और लीन प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप नाश्ते में उबले अंडे, ऑमलेट या अंडा करी खा सकते हैं। बच्चों के लिए इससे बेहतर विकल्प कुछ नहीं है। 

सैलमनयह मछली प्रोटीन का भंडार है और इसमें बहुत कम वसा होता है। इसमें दिल को स्वस्थ रखना के लिए हेल्दी ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आपको प्रोटीन की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है। 

कम फैट वाले डेयरी उत्पादइसके लिए आप कम फैट वाला दूध, पनीर और दही ले सकते हैं। शाकाहारियों के लिए यह एक अच्छा स्रोत है। कम वसा वाले डेयरी उत्पादों में कैलोरी भी कम होती है और इससे आपको वजन बनाये रखने में मदद मिलती है। 

मूंगफलीमूंगफली पोषक तत्वका सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पनीरपनीर में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम पनीर खाने से शरीर को लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है, जो चिकन खाने के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है, इसीलिए आपको पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए। पनीर का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

बादामबादाम में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो, शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायता करते हैं, इसीलिए आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को दूध के साथ खाने चाहिए।

भीगे चनेभीगे हुए चने में भी प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। 100 ग्राम भीगे हुए चने में 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो चिकन में पाई जाने वाली प्रोटीन के मुकाबले दोगुनी होती हैं। इसीलिए आपको रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

राजमाराजमा खाने से भी शरीर को प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिलती है। राजमा की सब्जी या राजमा का सूप पीने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो आपको राजमा की सब्जी या सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत