लाइव न्यूज़ :

World Toilet Day 2023: टॉयलेट इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां, बीमारियों से रहेंगे बचे

By अंजली चौहान | Updated: November 19, 2023 12:04 IST

स्वच्छ शौचालयों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दुनिया भर में हर साल 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। जिस तरह हम घर या किचन की सफाई करते हैं, उसी तरह हमें शौचालय की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। इससे कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है।

Open in App

World Toilet Day 2023: शौचालय या टॉयलेट की सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को शौचालय के उपयोग और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जाता है। इस दिन का उपयोग शौचालयों की स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए भी किया जाता है।

शौचालय की स्वच्छता हर किसी के लिए आवश्यक है। गंदे शौचालयों के इस्तेमाल से कई तरह के संक्रमण होने का खतरा रहता है। ऐसे में स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं शौचालय को साफ करने के बारे में...

1- टॉयलेट सीट लाखों बैक्टीरिया से घिरी होती है, दरअसल गंदे जूते-चप्पल के कारण बैक्टीरिया इस पर चिपक जाते हैं। ऐसे में आपको टॉयलेट सीट की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। टॉयलेट सीट का उपयोग करने से पहले या बाद में उसे टॉयलेट सैनिटाइजर से साफ करें।

2- शौचालय का उपयोग करते समय आपके हाथों पर कीटाणुओं का संपर्क हो जाता है। ऐसे में आपको साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शौचालय का उपयोग करने के तुरंत बाद साबुन से हाथ धोएं। शौचालय की स्वच्छता के लिए हाथों की सफाई बहुत जरूरी है। इसके अलावा हाथ धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।

3- अगर आपका टॉयलेट और बाथरूम कॉमन है तो कमोड के पास साबुन, शैंपू या बाथरूम से जुड़ी कोई भी चीज न रखें।

4- गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करने से लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। टॉयलेट सीट पर जमा बैक्टीरिया कई तरह के संक्रमण फैला सकते हैं। ऐसे में आपको फ्लश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि टॉयलेट सीट का ढक्कन बंद करके ही फ्लश करना चाहिए।

5- कीटाणुओं को दूर करने के लिए शौचालय के फर्श को सूखा रखने की कोशिश करें। नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है कृपया किसी भी मान्यता के मानने से पहले इसकी पुष्टि विशेषज्ञ द्वारा अवश्य कर लें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब