लाइव न्यूज़ :

World Liver Day: लिवर फेल होने पर मिलते हैं 8 संकेत, जानिये लिवर को साफ और मजबूत बनाने के 7 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: April 19, 2021 10:56 IST

लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और इसे साफ, स्वस्थ और मजबूत रखना जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देलिवर को साफ, स्वस्थ और मजबूत रखना जरूरी है घर में मौजूद है लिवर को हेल्दी रखने की चीजेंरोजाना की गलत आदतें खराब कर सकती हैं लिवर

लिवर से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 19 अप्रैल विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है। लिवर शरीर के पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग है।

यह मस्तिष्क के बाद शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है। जो भी आप खाते या पीते हैं, वो लिवर से गुजरता है। सीधे शब्दों में कहें, कोई भी इंसान लिवर के बिना जीवित नहीं रह सकता। 

लिवर का क्या काम है शरीर में लिवर का काम खून में प्रोटीन बनाकर थक्के बनाने, ऑक्सीजन के परिवहन और प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करने में सहायता करता है। यह का उत्पादन करता है जिससे भोजन पचाने में मदद मिलती है। यह ग्लूकोज को ग्लाइकोजन के रूप में संग्रहीत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह सैचुरेटेड फैट को तोड़ता है।

लिवर फेल होने के दो प्रकारलिवर फेल होना दो तरीके से होता है एक है एक्यूट-यह तब होता है जब आपका लीवर दिनों या हफ्तों में काम करना बंद कर देता है। अफसोस की बात यह है कि जिन लोगों को यह होता है, उन्हें इस स्थिति से पहले किसी भी प्रकार लिवर रोग या समस्या नहीं होती है। 

यह कई लिवर रोगों का अंतिम चरण है। दूसरा प्रकार है क्रोनिक- इस स्थिति में आपके लिवर क अचानक नुकसान होता है और यह काम करना बंद कर देता है। लिवर फेल होने की चार स्टेज होती हैं। 

लिवर की बीमारी और लिवर फेल होने के लक्षणलिवर फेल होने के शुरूआती लक्षणों में जी मिचलाना, भूख में कमी, थकान, दस्त आदि शामिल हैं। लेकिन जैसे-जैसे लिवर फेल होना तेज होता है, तो लक्षण अधिक गंभीर हो जाते हैं, जिनमें तुरंत देखभाल की आवश्यकता होती है। इन लक्षणों में पीलिया, ब्लीडिंग, पेट में सूजन, मानसिक भ्रम और सुस्ती शामिल हैं।

लिवर फेल होने के कारणहेपेटाइटिस ए, बी, और ई के कारण आपका लिवर फेल हो सकता है। कुछ हर्बल दवाएं भी इसके लिए जिम्मेदार हैं. जहरीले जंगली मशरूम  खाने, ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, वायरल हेपेटाइटिस, विल्सन डिजीज, सेप्टिक शॉक, बड चियारी सिंड्रोम आदि विकार भी लिवर को डैमेज कर सकते हैं।

इनके अलावा लंबे समय तक शराब का सेवन, हेमोक्रोमैटोसिस, लिवर कैंसर, लीवर एडेनोमा, फैटी लिवर डिजीज, अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अलागिल सिंड्रोम आदि विकार भी लिवर फेलियर का कारण बन सकते हैं।

लिवर को साफ और मजबूत बनाने के उपायचुकंदरचुकंदर का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हमारे शरीर से वसा को कम करने में मदद करता है। चुकंदर को हम सलाद या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

पालकलीवर को स्वस्थ रखने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए। पालक को लीवर के साथ-साथ हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पालक में विटामिन-ए और ग्लूटाथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

हल्दीहल्दी में भड़काऊ और ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं। जो तनाव को कम करता है और लीवर को किसी भी तरह की बीमारियों से बचाता है। हल्दी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

गाजरगाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन, खनिज गुण भी होते हैं। आप गाजर का उपयोग सलाद या जूस के रूप में कर सकते हैं।

ग्रीन टीग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी वजन कम करने के साथ ही लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा के कारण, यह शरीर से बुरी चीजों को हटाने में मदद कर सकता है।

एवोकैडो एवोकैडो में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो लीवर को नुकसान से बचाने का काम कर सकता है। एवोकाडो को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

एक्सरसाइजलीवर की सेहत के लिए जहां उसकी सफाई जरूरी है वही इसकी कार्यप्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए थोड़ा व्यायाम या कसरत भी जरूरी है। रोजाना नियमित 30 मिनट की कसरत से लीवर की आयु बढ़ाई जा सकती है। भोजन के बाद 10 –15 मिनट टहलें।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”