लाइव न्यूज़ :

World Heart Day: दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 चीजें, हार्ट अटैक से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: September 29, 2021 12:33 IST

दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन

Open in App
ठळक मुद्देदिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन इन चीजों के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बनता है बेहतरखून में थक्का बनने से रोकती हैं ये चीजें

दिल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। दिल की मसल्स को जिंदा रहने के लिए बेहतर डाइट और ऑक्सीजन की आवश्कता होती है। दिल से जुड़ी कोई भी समस्या आपके लिए किसी खतरे से कम नहीं है।

दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए खानेपीने, फिजिकल एक्टिविटी, स्ट्रेस लेवल आदि का ख्याल रखना पड़ता है।

हर साल 29 सितंबर को 'विश्व हृदय दिवस' मनाया जाता है। इस अवसर पर हम आपको दिल को स्वस्थ को स्वस्थ रखने वाले कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं। इनके नियमित सेवन से रक्त परिसंचरण ठीक रहता है, साथ ही ये चीजें खून को पतला करती हैं और रक्त का थक्का बनने से रोकती हैं।

1) हल्दीहल्दी में मौजूद कर्प्युमिन थक्का रोधी के रूप में कार्य करता है, ये खून का थक्का बनने से रोकता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है, साथ ही हल्दी के सेवन से त्वचा का ग्लो बढ़ता है और हड्डियों से संबंधित परेशानी भी दूर होती है।

2) अदरकअगर आप चाय पीते हैं, तो आप हर सुबह अदरक की चाय जरूर पियें, अदरक मांसपेशियों को आराम देने के साथ ही नसों की सूजन कम करने में सहायक है, जिससे हृदय ठीक तरह से कार्य करता है।

3) लाल मिर्चलाल मिर्च रक्त को पतला करने में मददगार होती है, दैनिक आहार में लाल मिर्च शामिल करने से रक्तचाप कम हो सकता है और रक्त परिसंचरण में वृद्धि हो सकती है।

4) दालचीनीदालचीनी शक्तिशाली थक्का रोधी है, दालचीनी रक्तचाप को कम करने में सक्षम है, इससे स्ट्रोक होने की सम्भावना कम होती है, हालांकि दालचीनी को सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

5) सैल्मन मछलीइसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो खून को पतला करने में मददगार होता है, ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

इस बात का रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ हेल्दी चीजों के सेवन से भी दिल की सेहत खराब हो सकती है जिसमें नमकीन बादाम, रिफाइंड ऑयल, फ्रूट जूस आदि शामिल हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMedical and Healthघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!