World Health Day: जानें सेक्स संबंधी 10 बड़ी समस्याओं के बारे में, एक्सपर्ट बताएंगे समाधान
By गुलनीत कौर | Updated: April 3, 2018 11:47 IST2018-04-03T11:47:15+5:302018-04-03T11:47:15+5:30
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, आदि कारण पुरुषों में नपुंसकता को पैदा करते हैं और इसके इलाज का केवल एकमात्र तरीका है।

World Health Day: जानें सेक्स संबंधी 10 बड़ी समस्याओं के बारे में, एक्सपर्ट बताएंगे समाधान
शरीर की अन्य समस्याओं की तरह ही सेक्स समस्याएं भी सामान्य हैं लेकिन इन्हें इग्नोर करना किसी के लिए भी महंगा पड़ सकता है। सेक्स में असंतुष्टि से विवाह संबंध टूट भी जाते हैं। क्योंकि एक विवाह संबंध में आपसी प्यार जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी है संतुष्ट सेक्स लाइफ। इसके ना होने से एक दूसरे के प्रति चिड़-चिड़ापन, गुस्सा, असंतुष्टि की भावना धीरे-धीरे रिश्ते को खत्म कर देती है। तो आइए आज आपको बताते हैं 10 सबसे साधारण और प्रचलित सेक्स समस्याओं और उसके आसान समाधान के बारे में। साथ ही एक्सपर्ट से जानेंगे कि लाइफस्टाइल में किस तरह के बदलाव लाए जाए ताकि सेक्स लाइफ को बेहतर बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: चाहते हैं अच्छी सेक्स लाइफ तो इन 7 चीजों का करें सेवन
1. प्री-मच्योर एजेकुलेशन
सेक्स के दौरान समय से पहले ही यदि सीमेन निकल जाए तो इसे प्री-मच्योर एजेकुलेशन कहा जाता है। इस तरह की स्थिति में दोनों पार्टनर के बीच असंतुष्टि की भावना आती है जो कि सेक्स लाइफ और रिश्ते दोनों को खराब करने का काम करती है। एक्सपर्ट की राय में प्री-मच्योर एजेकुलेशन बीमारी कम और मानसिक स्थिति अधिक है। मानसिक स्थिति को कंट्रोल में करके इसका समाधान पाया जा सकता है।
2. इरेक्टाइल डिसफंक्शन
यौन संबंध बनाते समय यदि पुरुष लिंग में उत्तेजना उत्पन्न करने में दिक्कत आए तो इस समस्या को इरेक्टाइल डिसफंक्शन कहा जाता है। यह परेशानी भी शारीरिक ना होकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी है। किसी अच्छे सेक्स एक्सपर्ट की राय से इसे हल किया जा सकता है।
3. पेनफुल सेक्सुअल इंटरकोर्स
यह समाया महिलाओं एक साथ अधिक होती है। सेक्स के दौरान दर्द होना कई कारणों से होता है जैसे कि वेजाइना में सूखापन, सूजन या किसी इन्फेक्शन के चलते भी ऐसा होता है। इसके समाधान में डॉक्टर की राय के साथ सही लुब्रिकेंट का इस्तेमाल भी मदद कर सकता है। इसके अलावा उस सेक्स पोजीशन का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें दर्द कम या ना हो।
यह भी पढ़ें: 7 फोरप्ले टिप्स जो कर सकते हैं सेक्स का मजा दोगुना
4. गुप्त अंगों में संक्रमण
गुप्त अंगों में यदि किसी प्रकार का कोई संक्रमण है, दर्द रहता है तो यह दोनों की सेहत के लिए ही सही नहीं है। इसके एक ही समाधान है गुप अंगों की सफाई रखना। इसके अलावा इन्फेक्शन की भानक भी लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। नजरअंदाज करने से ये बढ़ सकता है।
5. सेक्सुअल डिजायर में कमी
सेक्स का मन ना हना, अधिकतर यह समस्या महिलओं में देखने को मिलती है। इसके पीछे थकान, स्ट्रेस और डिप्रेशन मुख्य कारण माने जाते हैं। सही डाइट ना लेना भी एक कारण है। यदि इन समस्याओं का इलाज कर लिया जाए तो सेक्सुअल डिजायर को बढाया जा सकता है।
6. लुब्रिकेशन की कमी
पुरुषों में गुप्त अंग का एक्टिव होना यदि सेक्स के प्रति उत्तेजना का प्रतीक है तो महिलाओं में लुब्रिकेशन होना भी उत्तेजना ही माना जाता है। यदि इसमें कमी आए तो यह सेक्स लाइफ के लिए सही नहीं है। लुब्रिकेशन ना होना भी शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक सामस्या ही है। पार्टनर के छूने से ही महिलाओं को लुब्रिकेशन होता है लेकिन अगर तब भी ना हो तो मार्केट में उपलब्ध लुब्रिकेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद जरूर करें ये 7 काम
7. ओर्गास्म ना होना
सेक्स इंटरकोर्स के दौरान महिलाओं को ओर्गास्म ना होना या देर से होना, यह एक बड़ी समस्या है। सेक्स के दौरान महिलाओं द्वारा ओर्गास्म रिलीज करना पुरुषों के लिए संतुष्टि भरा होता है, साथ ही यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी सही माना जाता है। इसकी कमी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को पैदा कर सकती है। यौन संबंध बनाते समय तनाव या दर्द होना, इन मुख्या कारणों की वजह से महिलाएं ओर्गास्म रिलीज करने में असफल होती हैं। लेकिन इसके लिए किसी तरह की दवाइयों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ओर्गास्म के लिए सेक्स इंटरकोर्स से पहले फोरप्ले पर ध्यान देना चाहिए। यही इसका परफेक्ट समाधान है।
8. वेजाइनल पेन
सेक्स के दौरान कई बार महिलाओं को नाभि के नीचे और प्यूबिक एरिया के आसपास दर्द महसूस होता है। यह दर्द सहनीय तो होता है लेकिन इसके चलते ओर्गास्म नहीं होता है। इसका पहला समाधान है सेक्स पोजीशन बदलना और दूसरा है मानसिक रूप से खुद को तैयार करना। यदि ये दोनों काम ना आएं तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
9. नपुंसकता
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, आदि कारण पुरुषों में नपुंसकता को पैदा करते हैं। सही इलाज ही इसका एकमात्र ऑप्शन है। नपुंसकता को पैदा करने वाले कारण को खत्म करके इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: लड़कियां ध्यान दें! अगर आपको है इन 6 में से एक भी लक्षण तो आप हैं STD से पीड़ित
10. दोनों की पसंदगी-नापसंदगी
सेक्स को लेकर दोनों को क्या पसंद है और क्या बिलकुल नहीं पसंद है, यह भी सेक्स संबंधी ही समस्याओं को पैदा करता है। जिसका सबसे अधिक असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। इसका सबसे सरल समाधान है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे से अपनी सेक्स में पसंद और नापसंद के बारे में बात कर लें। बात करने से सभी हल निकाले जा सकते हैं।
सेक्स संबंधी ऐसी ही तमाम समस्यों का इलाज कैसे किया जाए, किन बातों का खास ख्याल रखा जाए और एक हेल्दी सेक्स लाइफ कैसे पा सकते हैं, इसपर जानें एक्सपर्ट की राय। विडियो में देखें:


