लाइव न्यूज़ :

चाहे जितना जोर लगा लो, अगर करेंगे ये 5 गलती तो कभी नहीं बनेंगे Six-Pack Abs

By उस्मान | Updated: August 19, 2018 08:02 IST

अगर आपको ऐसा लगता है कि जिम में लगातार पसीना बहाने या कई तरह के सप्लीमेंट्स खाने से सिक्स पैक ऐब्स बन जाएंगे, तो आप गलत हैं।

Open in App

युवाओं में सलमान खान, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी पाने की होड़ बढ़ रही है और इस होड़ में आज के युवा जिम में या अपने घर पर 'सिक्स पैक एब्स' पाने के लिए खास तरह की एक्सरसाइज करते हैं और हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं। लेकिन कमरतोड़ मेहनत के बाद भी कुछ लड़के सिक्स पैक एब्स नहीं बना पाते हैं कारण होता है सही गाइडेंस का न मिलना। अगर आपको ऐसा लगता है कि जिम में लगातार पसीना बहाने या कई तरह के सप्लीमेंट्स खाने से सिक्स पैक ऐब्स बन जाएंगे, तो आप गलत हैं। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको वर्कआउट के बावजूद सिक्स पैक एब्स नहीं बनने के कुछ कारण बता रहे हैं। 

1) क्रंच एंड सिट-अप्सये दोनों एक्सरसाइज एब्स बनाने में सहायक नहीं हैं। इसके बजाय आपको स्टैंडिंग क्रंच, साइड बेंड्स और नी राइजेस करनी चाहिए।

2) रोजाना एब्स वर्कआउट करनारोजाना एब्स वर्कआउट करना सही नहीं होता है। दरअसल मसल्स को रिकवर और रिबिल्ड होने के लिए टाइम चाहिए होता है। इसलिए रोजाना बदलकर एक्सरसाइज करें।

3) एक ही तरीके की एक्सरसाइज करनाकेवल एक ही तरीके की एक्सरसाइज करने से मसल्स नहीं बनती हैं। इसके लिए आपको एक्सरसाइज़ के दौरान मेडिसिनल बॉल या डम्बेल का भी इस्तेमाल करना चाहिए। 

4) फूड्स कई लोग ऐसा कहते हैं कि फलानी चीजें खाने से पेट के आसपास चर्बी कम करने में मदद मिलती है, ये केवल एक मिथक है। बेशक फाइबर वाले फूड्स वजन कम करने और वजन मैनेज करने में सहायक हैं लेकिन इनसे एब्स बनाने में मदद नहीं मिलती है। 

5) सप्लीमेंट्सअगर आप सोचते हैं कि एब्स बनाने का ये शॉर्टकट है, तो आप गलत हैं। इसके लिए आपको हार्ड ट्रेनिंग, प्रॉपर डायट और रेस्ट की जरूरत होती है। 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत