लाइव न्यूज़ :

Women's Health Tips: लंबे जीवन के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करें लड़कियां, वैवाहिक जीवन भी बनेगा सुखद

By उस्मान | Updated: June 27, 2019 15:51 IST

Women's Health Tips: महिलाएं आधुनिक युग में एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं। ऑफिस के काम या घर परिवार का ख्याल रखते-रखते महिलाएं अपनी सेहत के साथ अनदेखी कर देती है, जिससे वह कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाती है।

Open in App

महिलाएं आधुनिक युग में एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं। ऑफिस के काम या घर परिवार का ख्याल रखते-रखते महिलाएं अपनी सेहत के साथ अनदेखी कर देती है, जिससे वह कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाती है। कामकाजी महिलाओं के लिए एक्सरसाइज और फिटनेस के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है। हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, कम तनाव इत्यादि को अपने जीवन में अपनाकर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकती हैं। 

1) ब्रेस्ट कैंसर की जांचएक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं की सबसे बड़ी संख्या है, जो महिलाओं की मौत का एक प्रमुख कारण भी हैं। उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा बढ़ता रहता है। ब्रेस्ट कैंसर की पहचान के लिए मैमोग्राम सबसे अच्छा तरीका है। खासकर शुरुआती दौर में इसे कराने से अधिक फायदा होता है। अच्छी खबर यह है कि ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगने पर इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।

2) सर्वाइकल कैंसरसर्वाइकल कैंसर भी दुनियाभर में महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। सबसे दुखद यह है कि इसके कोई शुरूआती लक्षण और संकेत नहीं हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार हर महिला को 21 साल की उम्र के बाद हर तीन साल में सर्वाइकल कैंसर की जांच करा लेनी चाहिए। 

3) एक्सरसाइज महिलाओं को हेल्दी और फिट रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं कि हफ्ते में 2।5 घंटे एक्सरसाइज करने से न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। यह तनाव कम करने और मूड में सुधार करने का सबसे बेहतर तरीका है। इसके अलाव इससे डायबिटीज कंट्रोल करने और हार्ट डिजीज व ऑस्टियोपोरोसिस से बचने में मदद मिलती है।

4) मेंटल हेल्थ में सुधार है जरूरीआजकल बहुत सी महिलाएं मानसिक विकार, डिप्रेशन, तनाव और चिंता से पीड़ित हैं। काम का बोझ, प्रदूषण, ट्रैफिक और खराब मौसम जैसे कारण इन चीजों को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। इससे आपका निजी और पारिवारिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए और खुश रहने के तमाम विकल्पों पर काम करना चाहिए। 

5) हेल्दी डाइटहेल्दी रहने के लिए बॉडी का पर्याप्त पोषण मिलना बहुत जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर भी कमजोर होने लगता है और बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। एक स्वस्थ जीवन जीने और शरीर को मजबूत रखने के लिए आपको प्रॉपर डाइट चार्ट फॉलो करना चाहिए। अपनी चीजों में सभी तरह के पोषक तत्वों वाली चीजों का शामिल करना चाहिए।   

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब