महिलाएं आज से ही छोड़ें ये 5 आदत वर्ना सेहत को होगा भारी नुकसान, रात में देर से सोने और तनाव से हो सकती है दिल की बीमारी; पड़ सकता है दिल का दौरा

By आजाद खान | Updated: February 4, 2022 15:24 IST2022-02-04T15:20:59+5:302022-02-04T15:24:13+5:30

Heart Health Tips in Hindi: डायबिटीज और हाइपरटेंशन के कारण महिलाओं में दिल की बीमारी और दिल का दौरा पनपने लगता है।

Women should leave these 5 habits heavy damage to heart disease attack dil ka daura health tips in hindi | महिलाएं आज से ही छोड़ें ये 5 आदत वर्ना सेहत को होगा भारी नुकसान, रात में देर से सोने और तनाव से हो सकती है दिल की बीमारी; पड़ सकता है दिल का दौरा

महिलाएं आज से ही छोड़ें ये 5 आदत वर्ना सेहत को होगा भारी नुकसान, रात में देर से सोने और तनाव से हो सकती है दिल की बीमारी; पड़ सकता है दिल का दौरा

Highlights40 वर्ष के बाद महिलाओं में भी दिल की बीमारी को पाया जाता है। महिलाओं में कुछ खराब आदतों के कारण ही यह बीमारी पनपती है। पुरूष के मुकाबले महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं कम होती है।

Heart Health Tips in Hindi: आम तौर पर पुरूष के मुकाबले महिलाओं में दिल का दौरा कम पड़ता है। इसका मतलब यह नहीं है कि महिलाएं दिल की बीमारी का शिकार नहीं होती है। डॉक्टरों ने ऐसा पाया है कि जो महिलाएं 40 साल की ऊमर को पार कर चुकी हैं उन में अकसर दिल की बीमारी पाई गई है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि पुरूष के मुकाबले महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने पर 20 फिसदी कम मौत देखी गई है। लेकिन कहीं न कहीं महिलाएं भी इसका दिल का दौरा का शिकार होती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि वर कौन-कौन से गलतियां है जिनसे महिलाओं मे दिल की बीमारी पनप जाती है और इससे उनकी मौत भी हो जाती है।

महिलाओं में इन गलतियों से होती है दिल की बीमारी (Common Heart Health Mistakes By Women)

जानकारों का कहना है कि महिलाओं में कुछ ऐसे आदतें होती है जिससे दिल की बीमारी और दिल का दौरा का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए वे इससे बचने की सलाह देते हैं। तो आइए जानते हैं वह गलतियों या आदतों के बारे में जिससे महिलाओं को बचना चाहिए और इसे दोहराना नहीं चाहिए। 

1. महिलाओं को धूम्रपान से बचना चाहिए (Smoking)

विदेश में रहने वाली महिलओं के मुकाबले भारत की महिलाएं धूम्रपान कम करती हैं। इस लिए यहां पर धूम्रपान के चलते कम दिल की बीमारी होती है। लेकिन धूम्रपान करने का चलन शहरों में ज्यादा है जिससे शहर में रहने वाली महिलाएं इशका खूब शिकार होती है। जानकारों का कहना है कि धूम्रपान से दिल और फुफ्फुसीय रोग होता है। इसलिए अगर दिल की बीमारी से बचना है तो धूम्रपान से बचना होगा। 

2. वजन को संतुलित नहीं रखना (Weight Management)

महिलाओं में अकसर यह देखा गया है कि वे अपने वजन को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं रहती है। खास करके बच्चों को जन्म देने के बाद उनके सेहत में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसलिए जानकार सलाह देते हैं कि महिलाओं को उनके इस आदत से दूर रहना चाहिए और अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए। सही से खानपान और एक्सरसाइस नहीं करने पर उन्हें मोटापा होता है जिससे दिल की बीमारी जन्म ले लेती जो जानलेवा साबित होता है। 

3. निंद की कमी और तनाव भी है महिलाओं में दिल की बीमारी का कारण (Sleep and Stress)

अकसर यह देखा गया है कि महिला अपने कामकाज के चलते रात में लेट सोती हैं और सुबह जल्दी उठ जाती हैं जिससे उनकी रोज के 7-8 घंटे की निंद नहीं होती है। डॉक्टरों का कहना है कि कम निंद से आपको दिल का दौरा पड़ने की संभावना होती है। इससे उन्हें बचना चाहिए। 

4. महिलाएं मिस कर देती है रेगुलर हेल्थ चेक अप (Health Check Up)

रेगुलर हेल्थ चेक अप करने से महिलाएं अपने शरीर में होने वाली बीमारियों का पता लगा सकती हैं। इससे वे अपने शरीर को संतुलित कर पाती है, नहीं तो रेगुलर हेल्थ चेक अप नहीं करने के कारण उनके शरीर में खतरनाक बीमारी जैसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन पनपने लगती हैं। 

5. लक्षणों को नजरअंदाज करना (Ignoring Symptoms)

महिलाओं में अकसर देखा गया है कि वे आम तौर पर होने वाली छोटी-छोटी बीमारी और लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं जिससे आगे चल कर उन्हें दिल की बीमरी का शिकार होना पड़ता है। सांस का फूलना, मतली होना, उल्टी और पसीना का आना हो सकता है आगे चलकर यह आपको भारी मुसिबत में डाल दें। इसलिए इन सब की शिकायत होते ही आप डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Women should leave these 5 habits heavy damage to heart disease attack dil ka daura health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे