बदलती जीवनशैली और एक्सरसाइज की कमी के कारण आजकल ज्यादातर लोग क्रोनिक पेन यानी पुराने दर्द (chronic pain) और घुटने के दर्द से पीड़ित हैं। ऐसा माना जाता है कि शरीर में बारह हफ्तों से ज्यादा जो दर्द रह जाए, उसे क्रॉनिक पेन कहते हैं। यह कई महीनों तक चलता है और इंजरी ठीक होने के बाद भी सही नहीं होता है।
सर्दियों के मौसम में पुराना दर्द और घुटनों का दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे सबसे ज्यादा तकलीफ बुजुर्गों को होती है। दुर्भाग्य यह है कि अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। इसके लक्षणों को समझना महत्वपूर्ण है ताकि आपको समय पर इलाज करवाने में मदद मिल सके। ब्राइट साइड के अनुसार, इस तरह के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर देख सकते हैं।
1) कैल्शियम और विटामिन डी विटामिन डी के जरिए जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। शरीर में इसकी कमी होने पर जोड़ों में अधिक चोट लगने का खतरा होता है। कैल्शियम के साथ विटामिन डी लेना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह आपको ठीक ही नहीं करेगा, बल्कि यह सूजन को भी कम कर सकता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है।
2) एंटीऑक्सिडेंट डाइटएंटीऑक्सिडेंट से भरपूर डाइट लेने से आपको इस तरह के दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिनका आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं जिसमें मछली, जैतून का तेल, फल, सब्जियां और रोज टी शामिल है। इनमें वो सभी तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन से लड़ते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सिडेंट कोशिका की क्षति से बचाने में मदद कर सकता है।
3) एक्सरसाइज है जरूरीजाहिर है, जब आपको घुटने में दर्द होता है, तो आप एक स्वस्थ व्यक्ति की तरह कूद और दौड़ नहीं सकते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सभी शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए। आपको बता दें कि एक लंबी सैर आपको फिट रहने बने रहने में मदद सकती है। आम तौर पर डॉक्टर कुछ विशेष अभ्यास करने की सलाह देते हैं जो आपके जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालते हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें कि आपके लिए किस तरह के व्यायाम बेहतर हैं।
4) गर्म और ठंडी सिकाई पुराने दर्द से राहत पाने के लिए किसी भी तरह की सिकाई करने से पहले सावधानी जरूरी है। कुछ स्थितियां हैं जहां आपके शरीर को गर्म करने के लिए मना किया जाता है जिसमें गर्म पानी से नहाना और मालिश शामिल है। यही बात ठंडी सिकाई के लिए भी लागू है। इसके अलावा यदि ठंड का मौसम है या हवा चल रही है, तो गर्म कपड़े पहनना न भूलें।
5) सभी तरह का जोड़ों का दर्द आर्थराइटिस नहीं कभी-कभी जोड़ों के दर्द वाले व्यक्ति का निदान करना बहुत मुश्किल होता है। आपको बता दें कि सभी तरह का जोड़ों का दर्द आर्थराइटिस नहीं होता है/ हालांकि इनके कई लक्षण समान हैं। यदि आपके किसी एक जोड़ में दर्द है, तो आपको एक रुमेटोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए। केवल एक पेशेवर गठिया विशेषज्ञ लक्षणों को बेहतर तरीके से समझ सकता है।
इस बात का रखें ध्यानयदि आपको पुराना जोड़ों का दर्द है, तो इन सावधानियों पर जरूर गौर करें। इसके अलावा किसी भी तरह का घरेलू उपाय अपनाने से पहले सीधे अपने चिकित्सक के पास जाएं और खतरनाक परिणामों से बचने के लिए उचित जांच कराएं।