लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में गठिया और जोड़ों के दर्द को जड़ से खत्म कर सकती हैं किचन की ये 7 चीजें

By उस्मान | Updated: December 14, 2019 16:24 IST

सर्दियों में गठिया के मरीजों को हड्डियों की जोड़ों में बहुत ही ज्यादा दर्द होता है और सूजन भी हो जाती है।

Open in App

ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के साथ गठिया का दर्द भी एक बड़ी समस्या बन जाता है। इसे आर्थराइटिस भी कहते हैं, एक गंभीर बीमारी है। इसमें हड्डियों की जोड़ों में बहुत ही ज्यादा दर्द होता है और सूजन भी हो जाती है। पहले यह समस्या आम तौर पर लोगों को 60 साल के बाद ही होती थी, लेकिन अब कम उम्र में भी लोग आर्थराइटिस का शिकार हो रहे हैं। इससे निपटने के लिए आप नीचे बताये गए उपाय अपना सकते हैं।

1) अदरकअदरक की मदद से गठिया के दर्द से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए सूखे अदरक को पीसकर पाउडर बना लें। अब 6 चम्मच अदरक पाउडर में 6 चम्मच जीरा का पाउडर और 3 चम्मच काली मिर्च का पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर सुरक्षित रख लें। आधी चम्मच पाउडर को पानी के साथ सेवन करें। ऐसा प्रतिदिन दिन में तीन बार सेवन करने से गठिया रोग से राहत मिलती है और दर्द कम होता है। साथ ही जकड़न दूर होती है। इसके अलावा प्रतिदिन अदरक का टुकड़ा चबाने से भी गठिया से राहत मिलता है क्योंकि इससे शरीर में खून का संचार बढ़ता है।

2) सेब का सिरकाऐसा मान जाता है कि सेब के सिरके में मैग्निशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस मौजूद होता है। इसके उपयोग से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। यह जोड़ों से यूरिक एसिड की अधिकता को कम करने में मदद करता है। इसके लिए कप में गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे सुबह खाली पेट प्रतिदिन पीने इस से जल्द ही राहत मिलेगी। 

3) हल्दीहल्दी के प्रति दिन सेवन करने से सूजन कम हो सकती है। गठिया से होने वाले सूजन पर भी असरदार है। हल्दी की जो कैप्सूल आती है वह 500 एमजी या 1000 की ले सकते हैं। आप हल्दी का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर सोने से पहले प्रतिदिन पिएं। इससे गठिया रोग से राहत मिलेगी।

4) सरसों तेलगठिया रोग में सरसों तेल की मालिश अच्छी होती है। इससे जकड़न और दर्द दोनों से राहत मिलता है। यह प्राकृतिक उपचार है। जिसके खून का संचार भी अधिक होता है। इसके लिए सरसों तेल को हल्का गुनगुना करके इसे दर्द वाले हिस्से पर मसाज करें। आप चाहे तो इस में प्याज का रस भी मिला सकते हैं। रात को सोने से पहले प्रतिदिन नियमित मसाज करने से दर्द से राहत मिलती है। 

5) सेंधा नमकसेंधा नमक में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। जिससे यह शरीर में पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखती है। शरीर में पीएच लेवल का संतुलित होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हाई एसिडिटी से गठिया जैसे रोग को बढ़ावा मिलता है। इसके लिए आधा कप गुनगुने पानी में एक छोटी चम्मच सेंधा नमक और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस को अच्छी तरह मिलाकर रात को सोने से पहले पिए। इसके अलावा आप बाल्टी में गुनगुने पानी को लेकर उसमें सेंधा नमक डालकर इससे जोड़ों की सिकाई करें। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी। 

6) दालचीनीदालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जिससे यह गठिया के दर्द को जल्द दूर करने में मददगार होती है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं। ऐसा प्रतिदिन सेवन करने से गठिया के दर्द से राहत मिलती है।

7) मछली का तेलगठिया के दर्द से निजात दिलाने में मददगार होता है क्योंकि मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो दर्द को बहुत जल्दी कम कर देता है। इसके लिए एक से दो चम्मच मछली का तेल प्रतिदिन सेवन करें। गठिया के रोगी को सुबह- सुबह उठते के साथ बहुत परेशानी होती है। रात भर एक सी पोजीशन में रहने से हाथ पैर शरीर में जकड़न आ जाती है। अतः उठते के साथ अच्छा महसूस नहीं करते हैं। लेकिन खाली पेट मछली का तेल लेकर इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूडविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत