लाइव न्यूज़ :

कुछ दिन बासी मुंह खा लेना एक मुट्ठी किशमिश, कब्ज, थकान, कमजोरी, खून की कमी जैसे 10 रोग होंगे दूर

By उस्मान | Updated: November 22, 2019 16:27 IST

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना किशमिश खाने से जीवनशैली से जुड़ीं कई गंभीर समस्याओं से राहत मिल सकती है

Open in App

सर्दियों में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, कब्ज, इन्फेक्शन और त्वचा रोगों से सबसे ज्यादा लोग पीड़ित होते हैं। ऐसे में हर बार दवा लेना, खासकर एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल से आपको फायदे की जगह गंभीर नुकसान हो सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट पाने में भीगी एक मुठ्ठी किशमिश खा सकते हैं।

किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। किशमिश में मुख्य रूप से जिंक, कैल्शियम, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना एक मुट्ठी किशमिश खाने से आपको जीवनशैली से जुड़ीं कई गंभीर समस्याओं से राहत मिल सकती है।

कब्ज और बवासीर से बचाने में सहायकखराब खानपान के कारण कब्‍ज और पेट गैस की समस्‍या आम हो गई है। कब्‍ज के रोगियों में गैस व पेट फूलने की शिकायत भी देखने को मिलती है। लोग कहीं भी और कुछ भी खा लेते हैं। खाने के बाद बैठे रहना, डिनर के बाद तुरंत सो जाना ऐसी आदतें हैं जिनके कारण कब्‍ज की समस्या होती है। किशमिश कब्ज से राहत पाने के लिए एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है। फाइबर से भरपूर किशमिश कब्ज से राहत दिलाने और पाचन में मुख्‍य भूमिका निभाता है। ये घरेलू उपाय बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में होने वाली कब्‍ज की समस्‍या सहित अन्‍य पेट की परेशानियों से राहत दिलाने में अद्भुत काम करता है।

थकान, कमजोरी होगी दूरकिशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खा लें और पानी पी लें। ऐसा रोजाना करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

खून की कमी होगी दूरकिशमिश आयरन का सबसे बेहतर स्रोत है और शरीर में तेजी से खून बनाने का काम करता है। इसे डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए प्रभावी माना गया है। इसके सेवन से शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

शारीरिक कमजोरी होगी दूर रात को सोने से पहले आपको पानी में एक एक मुट्ठी किशमिश भिगोना चाहिए। सुबह उस किशमिश का सेवन खाली पेट करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है और शारीरिक कमजोरी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

शारीरिक दुर्बलता होगी दूरअगर आप बहुत पतले हैं, तो आपको रोजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए। भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से आपका चयापचय बढ़ जाता है। इस तरह आपका हेल्दी तरीके से वजन बढ़ता है। इसका कारण यह है कि यह आपके पेट को साफ करेगा और सभी प्रकार के पेट से संबंधित समस्याओं को खत्म करेगा। 

इनके अलावा किशमिश खाने से पाचन को बढ़ावा देने, बालों के झड़ने से बचाने, त्वचा की समस्याओं का इलाज करने, शरीर पीएच स्तर को बनाए रखने, आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने, ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। वैसे आप सूखी किशमिश को दूध में डालकर भी खा सकते हैं, उससे भी आपकी सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सविंटर्स टिप्ससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार