लाइव न्यूज़ :

कुछ दिन खा लेना ये 4 चीजें, पूरी सर्दी नहीं होंगे डायबिटीज, अस्थमा, बीपी, हार्ट अटैक जैसे रोग

By उस्मान | Updated: December 5, 2019 07:18 IST

इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बार-बार दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कई दुष्परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देठंड में दिल के विकार और सांस से जुड़ीं समस्याएं बढ़ने लगती हैंअगर आप 6 मिनट में 500 मीटर चल सकते हैं तो ही आप फिट हैं

सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और यही वजह है कि इस मौसम में लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं। ठंड में सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू, वायरल बुखार, इन्फेक्शन और त्वचा रोगों का सबसे ज्यादा खतरा होता है। दूसरा इस मौसम में फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती हैं जिससे मोटापा, दिल के विकार और सांस से जुड़ीं समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बार-बार दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कई दुष्परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर केके अग्रवाल आपको बता रहे हैं कि सर्दियों में होने वाले रोगों से कैसे बचा जा सकता है। 

1) 6 मिनट में 500 मीटर चलें

डॉक्टर ने कहा कि अगर आप 6 मिनट में 500 मीटर चल सकते हैं तो ही आप फिट हैं। जो लोग 200 मीटर से कम चल सकते हैं वह अनफिट हैं और जो 200 से 400 मीटर के बीच में चलते हैं वह डॉक्टर से अपनी फिटनेस के बारे में बात करें।

2) खूब फल-सब्जियां खायें

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर के लिए 50 फीसदी पोषण फल-सब्जियों और साबुत अनाजों से मिलना चाहिए। इस नजरिये गरीब सबसे ज्यादा स्वस्थ होते हैं क्योंकि वो बाजार में मिल रही फालतू चीजों के बजाय अनाज और सब्जियां खाते हैं। 

3) गुड़, चना, मुरमुरा और मूंगफली

अगर आपके पास तीन चीजें गुड़, चना, मुरमुरा और मूंगफली हैं, तो समझ लो कि इससे हेल्दी चीज कुछ नहीं है। इन चीजों के नियमित सेवन से आप डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर कोरोनरी आर्टरी डिजीज से बचा जा सकता है।

4) बीच में जिम न छोडें, नैचुरल प्रोटीन लें

हेल्दी और फिट रहने के लिए बॉडीबिल्डिंग करना भी एक बेहतर विकल्प है लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप जिम जाना शुरू कर देते हैं, तो आपको इसे छोड़ना नहीं चाहिए। इसके अलावा आपको जिम के साथ अगर प्रोटीन लेना है, तो नैचुरल प्रोटीन ही लें, आर्टिफिशियल प्रोटीन आपकी सेहत को बर्बाद कर सकता है। बेहतर है कि आप व्हे प्रोटीन लें और वो भी डॉक्टर की सलाह पर। 

5) रोजाना 80 मिनट चलें

इसके अलावा आपको खूब पैदल चलना चाहिए। हर व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 80 मिनट चलना चाहिए। एक हफ्ते में 80 मिनट तेज चलें और एक मिनट में 80 कदम चलना चाहिए। इससे आपको किसी भी तरह की लाइफस्टाइल डिजीज से बचने में मदद मिल सकती है। 

6) मांस कम खायें

सेहतमंद रहने के लिए आपको वेजिटेरियन चीजों का सेवन करना चाहिए। नॉन-वेज चीजों का सेवन तभी करना चाहिए, जब आप उसके काबिल बन जायें। उदहारण के लिए शेर मांस का ही सेवन करता है क्योंकि वो दिनभर भागदौड़ भी करता है।

अगर आपको मांस खाना है, तो आपको रोजाना फिजिकल एक्टिविटी में शामिल रहना चाहिए, तभी आपका शरीर मांस को बेहतर तरीके से पचा सकता है। कुल मिलाकर यदि आप रोजाना 20 मील दौड़ते हैं, तो ही मांस खायें, वरना हजम नहीं होगा और आप धीरे-धीरे दिल के विकारों से पीड़ित होने लगेंगे।

इस बात का रखें ध्यान

सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग ठंड के कारण घर से बाहर नहीं निकलते हैं और न ही ज्यादा शारीरिक गतिविधि करते हैं जिसकी वजह से इस मौसम में मोटापा और सांस के रोग के जोखिम बढ़ सकते हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए और अन्हेल्दी चीजों को खाने से बचना चाहिए। 

 

टॅग्स :विंटर फिटनेसविंटर्स टिप्सहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब