कुछ दिन खा लेना ये 4 चीजें, पूरी सर्दी नहीं होंगे डायबिटीज, अस्थमा, बीपी, हार्ट अटैक जैसे रोग
By उस्मान | Updated: December 5, 2019 07:18 IST2019-12-05T07:18:23+5:302019-12-05T07:18:23+5:30
इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बार-बार दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कई दुष्परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ दिन खा लेना ये 4 चीजें, पूरी सर्दी नहीं होंगे डायबिटीज, अस्थमा, बीपी, हार्ट अटैक जैसे रोग
सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और यही वजह है कि इस मौसम में लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं। ठंड में सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू, वायरल बुखार, इन्फेक्शन और त्वचा रोगों का सबसे ज्यादा खतरा होता है। दूसरा इस मौसम में फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती हैं जिससे मोटापा, दिल के विकार और सांस से जुड़ीं समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बार-बार दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कई दुष्परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर केके अग्रवाल आपको बता रहे हैं कि सर्दियों में होने वाले रोगों से कैसे बचा जा सकता है।
1) 6 मिनट में 500 मीटर चलें
डॉक्टर ने कहा कि अगर आप 6 मिनट में 500 मीटर चल सकते हैं तो ही आप फिट हैं। जो लोग 200 मीटर से कम चल सकते हैं वह अनफिट हैं और जो 200 से 400 मीटर के बीच में चलते हैं वह डॉक्टर से अपनी फिटनेस के बारे में बात करें।
2) खूब फल-सब्जियां खायें
बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर के लिए 50 फीसदी पोषण फल-सब्जियों और साबुत अनाजों से मिलना चाहिए। इस नजरिये गरीब सबसे ज्यादा स्वस्थ होते हैं क्योंकि वो बाजार में मिल रही फालतू चीजों के बजाय अनाज और सब्जियां खाते हैं।
3) गुड़, चना, मुरमुरा और मूंगफली
अगर आपके पास तीन चीजें गुड़, चना, मुरमुरा और मूंगफली हैं, तो समझ लो कि इससे हेल्दी चीज कुछ नहीं है। इन चीजों के नियमित सेवन से आप डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर कोरोनरी आर्टरी डिजीज से बचा जा सकता है।
4) बीच में जिम न छोडें, नैचुरल प्रोटीन लें
हेल्दी और फिट रहने के लिए बॉडीबिल्डिंग करना भी एक बेहतर विकल्प है लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप जिम जाना शुरू कर देते हैं, तो आपको इसे छोड़ना नहीं चाहिए। इसके अलावा आपको जिम के साथ अगर प्रोटीन लेना है, तो नैचुरल प्रोटीन ही लें, आर्टिफिशियल प्रोटीन आपकी सेहत को बर्बाद कर सकता है। बेहतर है कि आप व्हे प्रोटीन लें और वो भी डॉक्टर की सलाह पर।
5) रोजाना 80 मिनट चलें
इसके अलावा आपको खूब पैदल चलना चाहिए। हर व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 80 मिनट चलना चाहिए। एक हफ्ते में 80 मिनट तेज चलें और एक मिनट में 80 कदम चलना चाहिए। इससे आपको किसी भी तरह की लाइफस्टाइल डिजीज से बचने में मदद मिल सकती है।
6) मांस कम खायें
सेहतमंद रहने के लिए आपको वेजिटेरियन चीजों का सेवन करना चाहिए। नॉन-वेज चीजों का सेवन तभी करना चाहिए, जब आप उसके काबिल बन जायें। उदहारण के लिए शेर मांस का ही सेवन करता है क्योंकि वो दिनभर भागदौड़ भी करता है।
अगर आपको मांस खाना है, तो आपको रोजाना फिजिकल एक्टिविटी में शामिल रहना चाहिए, तभी आपका शरीर मांस को बेहतर तरीके से पचा सकता है। कुल मिलाकर यदि आप रोजाना 20 मील दौड़ते हैं, तो ही मांस खायें, वरना हजम नहीं होगा और आप धीरे-धीरे दिल के विकारों से पीड़ित होने लगेंगे।
इस बात का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग ठंड के कारण घर से बाहर नहीं निकलते हैं और न ही ज्यादा शारीरिक गतिविधि करते हैं जिसकी वजह से इस मौसम में मोटापा और सांस के रोग के जोखिम बढ़ सकते हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए और अन्हेल्दी चीजों को खाने से बचना चाहिए।


