लाइव न्यूज़ :

सोने से पहले गुड़ खाकर गर्म पानी पी लेना, पूरी ठंड नहीं होंगे खून की कमी, जोड़ो में दर्द, बीपी, कब्ज जैसे 8 रोग

By उस्मान | Updated: November 19, 2019 15:56 IST

एक अध्ययन के अनुसार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी संबंधी बीमारी में गुड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

Open in App

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान सर्दी, खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि इन विकारों से बचने के लिए हर बार दवाओं का इस्तेमाल आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। सर्दियों में होने वाली इन समस्याओं से बचने के लिए आप रोजाना गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

गुड़ में कई चमत्कारिक गुण पाए जाते हैं। यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 12, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, फाइबर जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। कुल मिलाकर गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए हर तरह से बेहद लाभदायक होता है। 

एक अध्ययन के अनुसार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी संबंधी बीमारी में गुड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा गुड़ पाचन के लिए भी बेहतर चीज है। एक्सपर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति रोजाना 5 से 10 ग्राम गुड़ खा सकता है। हम आपको गुड़ खाकर गर्म पाने पीने से होने वाले चमत्कारिक फायदों की जानकारी दे रहे हैं।

1) जोड़ों का दर्द होगा दूर अगर आप अक्सर अपने जोड़ों में दर्द महसूस करते हैं, तो गुड़ खाने से आपको राहत मिल सकती है। वैसे भी सर्दियों में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। आप अदरक के टुकड़े के साथ गुड़ खा सकते हैं। गर्म पाने के साथ गुड़ लेने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

2) ब्‍लड प्रेशर रहेगा कंट्रोलअगर आप बीपी के मरीज हैं, तो गुड़ आपके लिए काम की चीज है। इसके सेवन से हाई ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं।

3) पाचन क्रिया रहेगी दुरुस्त अगर आपको अक्सर कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना जैसी पेट की समस्याएं रहती हैं या भोजन पचाने में दिक्‍कत आती है, तो गुड़ और गर्म पानी आपके लिए दवा का काम करता है। पेट को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना इस मिश्रण को लें

4) खून होगा साफ गुड़ शरीर के खून को साफ करने का काम भी करता है। ये खून में मौजूद हीमोग्लोबिन काउंट बढ़ाता है और इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है। सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए हर हाल में गुड़ का सेवन करें।

5) अस्थमा मरीजों के लिए वरदानसर्दियों में अस्थमा के मरीजों को बहुत ज्यादा तकलीफ होने की संभावना होती है। इससे बचने के लिए भी गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर किसी को बहुत लंबे समय से अस्थमा की परेशानी है तब भी गुड़ का सेवन बहुत लाभदायक होता है।

6) सर्दी-खांसी से राहतसर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम आम समस्या है। इन रोगों से आपका रोजाना का कामकाज प्रभावित होता है। इनसे राहत पाने के लिए आपको गुड़ खा सकते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ठंड के दिनों में इसका रोज सेवन करने से खांसी और जुकाम होने की संभावना कम हो जाती है।

7) ब्लड फ्लो में होता है सुधारसर्दी के मौसम में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है जिससे आपको दिल संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से भी ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में सर्दी में गुड़ के नियमित सेवन से बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर भी मेंटेन रहता है।

8) खून की कमी होगी दूरगुड़ में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। ऐसे में गुड़ के नियमित सेवन से शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से शरीर में खून साफ होता है और हीमाग्लोबिन बढ़ता है। गुड़ में पाए जाने वाले खनिज पदार्थ और पोषक तत्व लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायक हैं।

टॅग्स :विंटर्स टिप्ससर्दियों का खानाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार