सोने से पहले गुड़ खाकर गर्म पानी पी लेना, पूरी ठंड नहीं होंगे खून की कमी, जोड़ो में दर्द, बीपी, कब्ज जैसे 8 रोग

By उस्मान | Updated: November 19, 2019 15:56 IST2019-11-19T15:56:15+5:302019-11-19T15:56:15+5:30

एक अध्ययन के अनुसार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी संबंधी बीमारी में गुड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

Winter health and diet tips : eat Jaggery with hot water to get rid asthma, anemia, cold, cough, bones problems, high blood pressure, | सोने से पहले गुड़ खाकर गर्म पानी पी लेना, पूरी ठंड नहीं होंगे खून की कमी, जोड़ो में दर्द, बीपी, कब्ज जैसे 8 रोग

सोने से पहले गुड़ खाकर गर्म पानी पी लेना, पूरी ठंड नहीं होंगे खून की कमी, जोड़ो में दर्द, बीपी, कब्ज जैसे 8 रोग

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान सर्दी, खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि इन विकारों से बचने के लिए हर बार दवाओं का इस्तेमाल आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। सर्दियों में होने वाली इन समस्याओं से बचने के लिए आप रोजाना गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

गुड़ में कई चमत्कारिक गुण पाए जाते हैं। यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 12, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, फाइबर जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। कुल मिलाकर गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए हर तरह से बेहद लाभदायक होता है। 

एक अध्ययन के अनुसार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी संबंधी बीमारी में गुड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा गुड़ पाचन के लिए भी बेहतर चीज है। एक्सपर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति रोजाना 5 से 10 ग्राम गुड़ खा सकता है। हम आपको गुड़ खाकर गर्म पाने पीने से होने वाले चमत्कारिक फायदों की जानकारी दे रहे हैं।

1) जोड़ों का दर्द होगा दूर 
अगर आप अक्सर अपने जोड़ों में दर्द महसूस करते हैं, तो गुड़ खाने से आपको राहत मिल सकती है। वैसे भी सर्दियों में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। आप अदरक के टुकड़े के साथ गुड़ खा सकते हैं। गर्म पाने के साथ गुड़ लेने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

2) ब्‍लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
अगर आप बीपी के मरीज हैं, तो गुड़ आपके लिए काम की चीज है। इसके सेवन से हाई ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं।

3) पाचन क्रिया रहेगी दुरुस्त 
अगर आपको अक्सर कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना जैसी पेट की समस्याएं रहती हैं या भोजन पचाने में दिक्‍कत आती है, तो गुड़ और गर्म पानी आपके लिए दवा का काम करता है। पेट को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना इस मिश्रण को लें

4) खून होगा साफ 
गुड़ शरीर के खून को साफ करने का काम भी करता है। ये खून में मौजूद हीमोग्लोबिन काउंट बढ़ाता है और इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है। सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए हर हाल में गुड़ का सेवन करें।

5) अस्थमा मरीजों के लिए वरदान
सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को बहुत ज्यादा तकलीफ होने की संभावना होती है। इससे बचने के लिए भी गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर किसी को बहुत लंबे समय से अस्थमा की परेशानी है तब भी गुड़ का सेवन बहुत लाभदायक होता है।

6) सर्दी-खांसी से राहत
सर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम आम समस्या है। इन रोगों से आपका रोजाना का कामकाज प्रभावित होता है। इनसे राहत पाने के लिए आपको गुड़ खा सकते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ठंड के दिनों में इसका रोज सेवन करने से खांसी और जुकाम होने की संभावना कम हो जाती है।

7) ब्लड फ्लो में होता है सुधार
सर्दी के मौसम में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है जिससे आपको दिल संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से भी ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में सर्दी में गुड़ के नियमित सेवन से बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर भी मेंटेन रहता है।

8) खून की कमी होगी दूर
गुड़ में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। ऐसे में गुड़ के नियमित सेवन से शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से शरीर में खून साफ होता है और हीमाग्लोबिन बढ़ता है। गुड़ में पाए जाने वाले खनिज पदार्थ और पोषक तत्व लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायक हैं।

Web Title: Winter health and diet tips : eat Jaggery with hot water to get rid asthma, anemia, cold, cough, bones problems, high blood pressure,

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे